फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delivery Boy Found mastermind of theft in Amazon store haridwar

हरिद्वार: डिलीवरी ब्वॉय ही निकला अमेजॉन स्टोर में लाखों रुपये की चोरी का मास्टर माइंड

Tue, 28 Jan 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 07:13 PM IST
सार

  • अमेजॉन स्टोर से उड़ाए थे 12 लाख, सीआईयू और पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीमें 

विज्ञापन
Delivery Boy Found mastermind of theft in Amazon store haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में अमेजॉन स्टोर में हुई चोरी का मास्टर माइंड कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय ही निकला। क्रिमीनल इंवेस्टीगेशन यूनिट (सीआईयू) और कनखल पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए डिलीवरी ब्वॉय को दबोच लिया जबकि वारदात को अंजाम देने वाले उसके तीन साथी फरार हैं।

विज्ञापन

 

चोरी हुई रकम में से 7.69 लाख की रकम बरामद कर ली गई है। एसएसपी ने चौबीस घंटे में वारदात का खुलासा होने पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। सोमवार को लक्सर मार्ग पर बने अमेजॉन स्टोर से करीब 12 लाख की रकम चोरी करने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन

 

सीआईयू और कनखल पुलिस की चार टीमें वारदात के खुलासे में जुटी थी। मंगलवार को कनखल थाना कैंपस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को खोखरा तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान वारदात में प्रयुक्त कार रोकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चला रहे युवक समीर शेख पुत्र इरशाद निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर के कब्जे से 7.69 लाख की रकम बरामद हुई। बकौल एसएसपी कि अमेजॉन स्टोर में कई साल से डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर कार्यरत समीर ने ही वारदात का ताना बाना बुना था। 


घटना को अंजाम देने के दौरान वह कुछ दूरी पर अपनी ईको स्पोर्ट कार लेकर मौजूद था, उसके तीन साथियों अमजद पुत्र मुबारिक निवासी वार्ड नंबर 19 अमरोहा यूपी, विकास उर्फ काले पुत्र तेजवीर सिंह निवासी गांव ठाठ जट राजा का ताजपुर बिजनौर यूपी और मोनू पुत्र रामपाल निवासी जगदीशपुर नजीबाबाद बिजनौर यूपी ने ही कटर से ताले काटकर रकम उड़ाई थी।

 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी जानता था कि तीन दिन का कैश स्टोर में ही रखा हुआ है। इसलिए उसने मौके का फायदा उठाया। बाकी की रकम फरार साथियों के पास है, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।  इस अवसर पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, एसओ विकास भारद्वाज, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed