फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Yamunotri highway opened for traffic after 54 hours

Dehradun News: 54 घंटे बाद यातायात के लिए खुला दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग

Tue, 08 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 08 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Yamunotri highway opened for traffic after 54 hours
बोसान बैंड के पास मलबा आने से 54 घंटे से बंद दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार की दोपहर दो बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बोसान बैंड के पास पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने के कारण शनिवार की सुबह आठ बजे बंद हो गया था। इसके तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेरा जमा लिया था। लेकिन पत्थर व मलबा गिरने का क्रम लगातार चलते रहने के कारण मार्ग को खोलने में विभाग को परेशानी हुई। सोमवार की सुबह मलबा व पत्थर गिरना बंद होने के बाद लोनिवि ने सड़क को साफ करने का कार्य शुरू किया। दोपहर दो बजे तक मलबा व पत्थरों को रास्ते से हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता ओमी सेमवाल ने बताया कि मार्ग खुल जाने के बाद यातायात सुचारू हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जेसीबी को मौके पर तैनात रखा गया है।मौसम खराब होने से भूस्खलन का खतरा : कालसी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोसान बैंड के निकट पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने की आशंका अभी बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। जिससे पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। भूस्खलन को लेकर विभाग चौकन्ना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed