फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Tourist Car swept in river one woman killed Couple Missing in nainital

कॉर्बेट पार्क घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार धनगढ़ी नाले में बही, एक महिला की मौत, दंपती लापता

Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi Tourist Car swept in river one woman killed Couple Missing in nainital
कार नाले में बही - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से कॉर्बेट पार्क घूमने आ रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार धनगढ़ी नाले में बह गई। रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों को बचा लिया लेकिन एक महिला की मौत हो गई जबकि दंपती लापता है। 

विज्ञापन


795 शास्त्रीनगर दिल्ली निवासी बेकरी व्यापारी सुधीर गर्ग अपनी पत्नी शिखा गर्ग, बेटे अर्पित के साथ कॉर्बेट घूमने आए थे। उनके साथ उनके साढ़ू विकास केडिया, साली रचना एवं उनकी बेटी सुहानी, साले योगेश अग्रवाल की बेटी वान्या और चालक संजय कपूर थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह दिल्ली से अपनी इनोवा कार (डीएल-10सीएम-9142) से वह रामनगर के लिए चले थे। उन्हें मरचूला के सलोना रिजॉर्ट में जाना था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वे धनगढ़ी नाले के पास पहुंचे तो नाला उफान पर था। पानी के बहाव का अंदाजा उन्हें नहीं आया और उन्होंने कार नाले में उतार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोग उनके बचाव में आगे आए, लेकिन कार बह गई।  रेस्क्यू टीम ने कार से पर्यटकों को निकालना शुरू किया। व्यापारी सुधीर गर्ग, उनका बेटा अर्पित, साढ़ू की बेटी सुहानी, साले की बेटी वान्या व चालक संजय कपूर को सकुशल बचा लिया गया, जबकि व्यापारी की पत्नी शिखा की मौत हो गई और साढ़ू विकास और उसकी पत्नी रचना लापता है। रेस्क्यू टीम दोनों को तलाशने में जुट गई।

परिवार उजड़ गया: व्यापारी

व्यापारी सुधीर गर्ग पत्नी की मौत से आहत हो गए और कहने लगे परिवार उजड़ गया। यदि घूमने नहीं आते तो शायद यह हादसा नहीं होता। घूमने के चक्कर में परिवार पर आफत आ गई है। कभी नहीं सोचा था कि हमारे साथ ऐसा होगा। दूसरी ओर रामनगर के कई व्यापारी उनका सहयोग करने के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचे और उनकी हर संभव मदद की। दूसरी ओर उनकी पत्नी के शव को पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया।

रात भर चलता रहा रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम लापता दंपती की तलाश में रात भटकती रही। एसडीएम हर गिरि, एफएसएचओ किशोर उपाध्याय और एसआई जयपाल सिंह चौहान, लेखपाल हरीश चंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे। 

स्थानीय चालक की गलती से बही कार
सूत्रों की मानें तो धनगढ़ी नाले में पानी का बहाव तेज था और दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी हुई थी। ऐसे में एक स्थानीय चालक लोगों की गाड़ियों को इधर से उधर कर रहा था। उसको ऐसा करते देख दिल्ली के पर्यटकों ने उससे कहा कि उनकी कार को भी पार करा दे।

इस पर स्थानीय चालक कार को पार कराने लगे। जब उसने कार नाले में उतारी तो कार का एक पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। इससे कार एक तरफ झुक गई और इस दौरान नाले में एकाएक पानी बढ़ गया और कार बहने लगी। स्थानीय चालक तो किसी तरह कार से उतर कर निकल गया, लेकिन पर्यटक कार के साथ बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed