फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi three Youths Poses Transgender in haridwar Arrested for Theft Allegation

हरिद्वार: किन्नर बनकर घूम रहे दिल्ली के तीन युवक गिरफ्तार, एक की हालत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi three Youths Poses Transgender in haridwar Arrested for Theft Allegation
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली के नकली किन्नर की तबियत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात किन्नर के भेष में घूम रहे दिल्ली के तीन युवक स्थानीय पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस ने जब तलाशी ली थी तब उनके कब्जे से कटर बरामद हुए थे। पुलिस का दावा था कि वे तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन


कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपक उर्फ पांडेय पुत्र रामेश्वर, रोहित पुत्र शिवकुमार निवासी, शिवगली खजूरी दिल्ली और लक्की उर्फ शिवानी पुत्र करन निवासी वाल्मीकि मोहल्ला शाहदरा नई दिल्ली का चालान कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब मेडिकल परीक्षण के लिए युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया तब एक लक्की उर्फ शिवानी की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

इधर, अन्य दो युवकों को जेल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत ठीक न होने पर बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। एसआई राकेश खंडूड़ी ने बताया कि युवक को मिरगी के दौरे पड़ रहे हैं। हालत सही होने पर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed