{"_id":"49a7aeb38848a1c11592ccaadd5ed09f","slug":"delhi-police-constable-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 17 Nov 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने जहर खाकर जान दे दी। वह पिछले एक साल से मेडिकल लीव पर चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात खाया जहर
रायवाला पुलिस के मुताबिक गोविंद सिंह (52) पुत्र अतर सिंह कलूड़ा निवासी टिहरीफार्म, गौहरीमाफी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। शनिवार देर रात उसने संदिग्ध हालात में विषाक्त का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे 108 सेवा से राजकीय चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव का किया पोस्टमार्टम
रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दून भेजा। उपनिरीक्षक योगेश खुमरियाल ने बताया कि सिपाही के पांच बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। विषाक्त खाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
गुमशुम रहता था
अस्पताल में मौजूद पिता और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद मेडिकल लीव पर पिछले एक साल से घर पर था। निवर्तमान ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल ने बताया कि वह अक्सर गुमशुम रहता था। मानों किसी मानसिक परेशानी में हो। गृह क्लेश और आर्थिकी जैसी कोई समस्या नहीं थी।