{"_id":"5950e7504f1c1b7f2d8b472f","slug":"delhi-passenger-facing-problem-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में सवारियों में रही बसों के लिए मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में सवारियों में रही बसों के लिए मारामारी
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रोडवेज बस अड्डे में दिल्ली रुट पर संचालित वाहनों की आमद का क्रम टूटने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। चिलचिलाती धूप में सवारिया वाहन के लिए सामान के बोझ के साथ इधर उधर भटकती रही।
विज्ञापन
अचानक एक बस के आने पर उसमें चढ़ने के लिए मारामारी रही। सोमवार का दिन तीर्थनगरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारी रहा। सुबह से ही दिल्ली रुट पर संचालित वाहनों के बस अड्डे से गायब होने पर सवारिया परेशान रही।
विज्ञापन
गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय से वाहन उपलब्ध नहीं होने पर सवारिया चिलचिलाती धूप में बाहर से वाहन के बस अड्डे में आमद होते ही दौड़ पड़ती, लेकिन वाहन दिल्ली की जगह दूसरे रुट का होने पर मायूस हो जाते।
विज्ञापन
बस अड्डे में दिनभर दिल्ली रुट के वाहनों की मारामारी रही और सवारिया इधर उधर भटकती रही। दिल्ली जाने वाले सार्थक कुमार, अंजलि, रमेश सिंह आदि ने बताया कि रोडवेज डिपो के पूछताछ केंद्र में जाकर पूछताछ करते रहे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया कि सुबह 11 बजे से वाहन का इंतजार करते दो बज गए हैं, लेकिन राहत नहीं मिली है। बताया कि मजबूरन निजी वाहन से गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा। दिल्ली रुट पर यातायात व्यवस्था चरमराने पर सवारियो में काफी आक्रोश रहा।
श्रीनगर-चंडीगढ़ विलंब से पहुंची
श्रीनगर गढ़वाल से दोपहर करीब एक बजे पहुंचने वाली श्रीनगर-चंडीगढ़ बस सेवा भी करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। तीर्थनगरी से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री बस अड्डे में भटकते रहे। डिपो सूत्रों के मुताबिक देव प्रयाग से मुनिकीरेती तक जाम के चलते चंडीगढ़ सेवा विलंब से पहुंची है।
दिल्ली रुट पर वाहनों की कमी नहीं है। दरअसल, हरिद्वार में लंबे जाम के चलते दिल्ली से तीर्थनगरी आने वाले यूपी और उत्तराखंड के वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे वाहनों का क्रम टूट गया। बस अड्डे से दिल्ली रुट के वाहन गायब होने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। जाम से यात्रियों की फजीहत हुई है।
- नेतराम, सहायक क्षेत्रीय महाप्रबंधक रोडवेज डिपो