फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi High Court advocate duped of Rs 25 lakh by luring him

Dehradun News: लालच देकर दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता से 25 लाख रुपये ठगे

Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi High Court advocate duped of Rs 25 lakh by luring him
फर्जी कंपनी बनाकर देहरादून की रहने वाली दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता से 25 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। अधिवक्ता को एक साल में धन दोगुना करने का लालच दिया गया था। आरोपियों ने देहरादून में अपनी दो कंपनियां बताई थीं, लेकिन जब पीड़िता को रकम नहीं मिली तो पाया कि आरोपी सब कुछ समेटकर भाग चुके हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में नया गांव हाथीबड़कला की रहने वाली अधिवक्ता अंशिता प्रियदर्शनी ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी असलम सिदि्दकी, उसकी पत्नी सायरा बानो और भूपेंद्र के साथ जान पहचान थी। सभी ने बताया था कि वह यहां पर यूकेबी डिजिटल और जीजी स्टोर नाम की दो कंपनियां चलाते हैं। इनके कार्यालय उन्होंने बंगाली मोहल्ला ईसी रोड और गोदाम कुआंवाला में बताए थे। साथ ही बताया था कि उनकी इस कंपनी की शाखाएं देशभर में मौजूद हैं। अंशिता से आरोपियों ने एक साल में रकम दोगुना करने के नाम पर 25 लाख रुपये निवेश कराए। एक साल बाद उन्हें 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया गया। आरोप है कि महिला वकील को फोन पर असलम ने धमकी दी और गाली गलौज की। अंशिता आरोपियों के कार्यालय और गोदाम (बंगाली मोहल्ला, ईसी रोड और कुआंवाला) पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि आरोपी सब कुछ समेटकर भाग चुके हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed