फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi girl gang raped in Haridwar by company boss and his friend

दरिंदगी: दिल्ली की युवती से हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म, कंपनी की मीटिंग के बहाने लेकर आया था बॉस

Tue, 30 Aug 2022 08:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह 27 अगस्त को अपने बॉस के साथ हरिद्वार आई थी। बॉस ने हरिद्वार में कंपनी की कोई मीटिंग बताई थी। उसके साथ तीन दोस्त भी दिल्ली से साथ आए थे।

विज्ञापन
Delhi girl gang raped in Haridwar by company boss and his friend
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की एक युवती को उसका बॉस कंपनी की मीटिंग के बहाने हरिद्वार लेकर आया। वह युवती को हरिद्वार में एक फ्लैट में ले गया। खाने और ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर बॉस और उसके साथी ने युवती से दुष्कर्म किया। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली के प्रभारी रमेश तनवर ने बताया किदिल्ली के नजफगढ़ निवासी युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह 27 अगस्त को अपने बॉस के साथ हरिद्वार आई थी। बॉस ने हरिद्वार में कंपनी की कोई मीटिंग बताई थी।
विज्ञापन


उसके साथ तीन दोस्त भी दिल्ली से साथ आए थे। रात में सभी लोग रानीपुर क्षेत्र में एक होटल में अलग-अलग कमरों में रुके। अगले दिन 28 अगस्त की शाम को बॉस उसे रानीपुर क्षेत्र स्थित अपने फ्लैट पर ले गया और बॉस के साथ आए तीनों लोग हरिद्वार में कहीं घूमने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


खाने में  भी मिलाकर दिया था नशीला पदार्थ

युवती का कहना है कि रात करीब 11:45 बजे बॉस के तीनों साथी भी फ्लैट पर पहुंच गए। वे खाना लेकर आए थे। सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। युवती का आरोप है कि इसी बीच बॉस उसे ड्रिंक करने के लिए मजबूर करने लगे। उसके मना करने के बाद भी उसे ड्रिंक करने के लिए मजबूर किया गया।


ड्रिंक करते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने लगी। इसके बाद कंपनी के अधिकारी अनिल ठाकुर निवासी महालक्ष्मी एन्क्लेव दिल्ली और उसके साथी राहुल उर्फ आसिफ निवासी सलेमपुर रानीपुर कोतवाली हरिद्वार ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए। 

युवती का कहना है कि 29 अगस्त की सुबह उसे होश आया। उसने घटना की जानकारी फोन से अपनी मां और बहन को दी। दिल्ली से उसका भाई व जीजा हरिद्वार पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।


युवती का आरोप है कि उसके ड्रिंक ही नहीं, खाने में भी नशीला पदार्थ मिलाया गया था। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवर ने बताया कि कंपनी के अधिकारी अनिल ठाकुर और राहुल उर्फ आसिफ दोनों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सलेमपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed