{"_id":"5970bdd14f1c1b60018b470e","slug":"delhi-belongs-kanwar-dead-on-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जल लेकर लौट रहे दिल्ली के कांवड़िए को वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जल लेकर लौट रहे दिल्ली के कांवड़िए को वाहन ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मगनपुरी कॉलोनी दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सन्नी बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर जब वह मोंटफोर्ट पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद वाहन चालक तो फरार हो गया, लेकिन सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसके एक साथी ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी।