फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delay in construction of bridge is troubling people

Dehradun News: पुल निर्माण में हो रही देरी से जनता परेशान

Sat, 17 May 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 17 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of bridge is troubling people
मेंहूवाला-अंबाड़ी मोटर मार्ग पर चल रहे पुल निर्माण की धीमी गति पर जनसंघर्ष मोर्चा ने नाराजगी जताई है। निर्माण में हो रही देरी से लोग परेशान हैं। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण को उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ मेंहूवाला-अंबाड़ी मोटर मार्ग पर बन रहे सिंचाई नहर के पुल की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से पुल का निर्माण चल रहा है। रुक-रुक कर हो रहे निर्माण के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है। मोर्चा अध्यक्ष ने दूरभाष पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल से भी बात की। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी नहीं लाई गई तो वह शासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करके कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed