फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehrdun News: Independent journalist Pankaj Mishra dies under suspicious circumstances at home

Dehradun: स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा की घर में संदिग्ध हालात में मौत; टॉयलेट के बाहर फिसलकर गिरे

Tue, 16 Dec 2025 10:01 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Dec 2025 10:01 PM IST
सार

पंकज कहीं नौकरी या व्यवसाय नहीं करते थे। वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे।

विज्ञापन
Dehrdun News: Independent journalist Pankaj Mishra dies under suspicious circumstances at home
पंकज मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर थानाक्षेत्र की दून विहार कॉलोनी में सोमवार रात को 52 वर्षीय पंकज मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने बताया है कि पंकज को रात करीब साढ़े तीन बजे पेट दर्द हुआ था। वह टॉयलेट गए लेकिन बाहर निकलते समय फिसलकर गिर गए, क्योंकि उनका वजन काफी था इसलिए वह उन्हें बेड तक नहीं ले जा सकी। वहीं कंबल ओढ़ा दिया था। उसके बाद खुद सो गई थीं। सुबह पति होश में नहीं आए तो मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।

विज्ञापन


साथ में शराब पीते वक्त दो लोगों से हुआ था झगड़ा
इससे पहले सोमवार शाम उनके साथ एक घटनाक्रम हुआ। मौत से कुछ घंटे पहले पंकज ने अपने घर में दो लोगों के साथ शराब पी थी। किसी बात पर उनके बीच मारपीट हो गई थी, जिसकी पुलिस कॉल हुई। चीता पुलिस मौके पर गई। पड़ोसी भी वहां जमा थे। पुलिस का कहना है कि पंकज नशे में थे। उन्होंने अपनी मेडिकल जांच कराने और शिकायत देने से मना कर दिया था। इस वजह से चीता पुलिस वापस लौट गई थी। सुबह फिर से पुलिस को उनके बेसुध होने की कॉल मिली तो अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान नहीं, विसरा जांच होगी
पंकज कहीं नौकरी या व्यवसाय नहीं करते थे। वह स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे। उनके साथ रात में शराब पीने वाले भी सोशल मीडिया पर पोर्टल चलाने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव पर ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। देर शाम पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें प्रथम दृष्टया मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। उनका विसरा सुरक्षित रखवाया है, जिससे उनके खाने-पीने का पता चलेगा। विसरा एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र लापता,अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी टीमें

परिजनों की शिकायत पर जांच के निर्देश
पंकज मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे। दून विहार में मकान नंबर-187 में 30 वर्षीय पत्नी के साथ किराये पर रहते थे। एसएसपी ने बताया कि लखनऊ में उनके परिजनों को सूचना दी गई है। वे देर रात तक देहरादून पहुंचेंगे। राजपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि परिजनों की ओर से जो भी लिखित शिकायत मिलेगी, उस पर कार्रवाई अमल में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed