फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Four minor students studying at a madrasa have gone missing FIR registered

Haridwar: मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र लापता,अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी टीमें

Tue, 16 Dec 2025 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Dec 2025 05:09 PM IST
सार

चारों छात्र मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
Haridwar News Four minor students studying at a madrasa have gone missing FIR registered
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसके साथ उसके तीन साथी दोस्त भी थे। सभी मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


Dehradun: सख्ती...पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो मालिक के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चारों बच्चे उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर कहीं चले गए। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर रवाना की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed