फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun's district hospital is out of reach of patients, patients increased in Doon Hospital

Dehradun News: मरीजों की पहुंच से दूर देहरादून का जिला चिकित्सालय, दून अस्पताल में बढ़े मरीज

Sun, 24 Nov 2024 03:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Dehradun's district hospital is out of reach of patients, patients increased in Doon Hospital

विज्ञापन
-जिला चिकित्सालय तक पहुंचने के लिए मरीजों को करनी पड़ रही मशक्कत, नहीं जाते हैं सार्वजनिक वाहन

देहरादून के जिला चिकित्सालय में उपचार करवाने आए मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए घंटो तक इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल तक सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही न होने की वजह से मरीजों की परेशानी और अधिक बढ़ रही है। यही कारण है कि दून अस्पताल में सबसे अधिक संख्या में मरीज देखने को मिलते हैं।



दून अस्पताल के दोनों बच्चा वार्ड समेत अन्य वार्ड लगभग फुल हो चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में भी हर रोज करीब 2300 मरीज पहुंचते हैं। जबकि जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड और आईसीयू में मरीजों की संख्या बेहद कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में दून अस्पताल पर मरीजों का अत्यधिक दबाव देखने को मिल रहा है। अगर बात करें तो कोरोनेशन अस्पताल में करीब 12 दिन पूर्व छह बेड का एक एसएनसीयू वार्ड शुरू किया गया था। इसमें अभी तक सिर्फ 5 से 6 बच्चों को ही भर्ती किया गया है। जबकि दून अस्पताल में बने 35 बेड के पीआईसीयू और 40 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड के सभी बेड लगभग फुल रहते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो यहां पर कम संख्या में मरीजों के पहुंचने की बड़ी वजह यहां तक सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही न होना है। ऐसे में जिला अस्पताल लोगों की पहुंच से काफी काफी दूर हो गया है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि कोरोनेशन में बनाए गए एसएनसीयू वार्ड में पूर्व में 4 मरीजों को भर्ती किया गया था। अभी हाल में दो और मरीज भर्ती किए गए हैं। अभी काफी लोगों को अस्पताल में बनाए गए एसएनसीयू के बारे में जानकारी भी नहीं है। अधिक से अधिक लोगों को इस संबंध में जानकारी हो, इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed