फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Bumper recruitment for technician posts in medical colleges, while 258 contenders for one group 'C' post

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती, वहीं समूह 'ग' के एक पद के लिए 258 दावेदार

Sat, 14 Aug 2021 02:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 02:59 PM IST
सार

अपर सचिव एवं सचिव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड गरिमा रौंकली ने टेक्नीशियन संवर्ग के समूह 'ग' श्रेणी के 306 खाली पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Bumper recruitment for technician posts in medical colleges, while 258 contenders for one group 'C' post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 306 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


अपर सचिव एवं सचिव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड गरिमा रौंकली ने टेक्नीशियन संवर्ग के समूह 'ग' श्रेणी के 306 खाली पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियनों की कमी दूर होगी। इन पदों के लिए 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


चयन बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की है। खाली पदों में लैब टेक्नीशियन, ओटी, सीएसएसडी, रेडियोथेरेपी, ईसीजी, ऑडियोमेट्री, डेंटल, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल, रिफ्रेक्शनिष्ट, रेडियोग्राफिक्स के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद                       -       पदों की संख्या
लैब टेक्नीशियन      -      104
ओटी टेक्नीशियन      -      62
सीएसएसडी टेक्नीशियन -    63
रेडियोथेरेपी                -       05
ईसीजी  टेक्नीशियन       -     04
ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन     -  02
डेंटल टेक्नीशियन         -       16
फिजियोथेरेपिस्ट           -      06
ऑक्यूपेेशनल थेरेपिस्ट    -     08
रिफ्रेक्शनिष्ट                -       02
रेडियोग्राफिक्स           -         34

समूह ग की भर्ती में एक पद के लिए 258 दावेदार
वहीं प्रदेश में बेरोजगारी का आलम अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आए आवेदनों से समझा जा सकता है। एक ओर जहां ग्रेजुएशन लेवल समूह ग की भर्ती में एक पद के सापेक्ष 258 आवेदन आए हैं तो पटवारी-लेखपाल भर्ती में एक पद पर 259 दावेदार मैदान में हैं।


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले साल 10 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच ग्रेजुएशन लेवल समूह ग की भर्ती के आवेदन मांगे थे। इसके तहत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक स्वागती, सहायक प्रबंधक उद्योग के 854 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। यह भर्ती परीक्षा मई में प्रस्तावित थी। आवेदन आए तो संख्या देखकर आयोग के हाथ पांव फूल गए। 854 पदों के लिए आयोग के पास दो लाख 20 हजार आवेदन आए हैं।

 

अब आयोग कोविड गाइडलाइंस के बीच इस भर्ती के आयोजन की योजना बना रहा है। दूसरी ओर, पटवारी और लेखपाल भर्ती में भी भारी मारामारी का आलम देखने को मिल रहा है। आयोग ने 554 पदों के लिए यह भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए भी एक लाख 43 हजार 703 आवेदन आ गए हैं। यानी एक पद के सापेक्ष 259 दावेदार मैदान में आए हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अब तक आयोग की ओर से आयोजित हुई भर्ती परीक्षाओं में यह दो परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनमें रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। अब आयोग प्रदेशभर में इनकी परीक्षाओं की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed