फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun youth festival: CM Dhami announcement to increase incentive amount of mangal dal

Dehradun: युवा महोत्सव में सीएम धामी ने की घोषणा, मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि में एक हजार की वृद्धि

Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राज्य एवं जनपद स्तर पर युवा दिवस मनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
Dehradun youth festival: CM Dhami announcement to increase incentive amount of mangal dal
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के युवक व महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। अब इन दलों को चार की जगह पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राज्य एवं जनपद स्तर पर युवा दिवस मनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागी 12 जनवरी को धारवाड़ कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। साथ ही उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में यहां की संस्कृति को पूरे देश के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


Rudrapur: एबीवीपी के अधिवेशन में बोले सीएम धामी, भर्तियों में धांधली के बारे में अब सोचना भी कठिन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कई कार्यक्रम  प्रस्तुत किए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर ने कहा कि प्रोत्साहन राशि बढ़ने का करीब सात हजार मंगल दलों के सदस्यों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंगल दलों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2021-22 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवक एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर युवक मंगल दल मनकटिया विकासखंड मूनाकोट पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा नंदानगर विकासखंड घाट चमोली को द्वितीय और युवक मंगल दल खेड़ाजट विकासखंड नारसन हरिद्वार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं, महिला मंगल दल नंदानगर विकासखंड घाट चमोली को प्रथम, महिला मंगल दल किसमिला विकासखंड कपकोट बागेश्वर को द्वितीय और महिला मंगल दल बड़ोवाला विकासखंड डोईवाला व महिला मंगल दल हसनपुर विकासखंड भगवानपुर को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की धनराशि दी गई।

ये होता है मंगल दलों का काम
मंगल दल समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। ये सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हैं और लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा ये दल शिक्षा एवं स्वरोजगार के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को जिंदा रखने में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed