फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun will be first sensor signal city in uttarakhand

अब टाइम के हिसाब से नहीं इस वजह से रेड और ग्रीन होंगे ट्रेफिक सिग्नल, शुरु होगी नई व्यवस्था

Tue, 02 Jan 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
dehradun will be first sensor signal city in uttarakhand

टाइम के हिसाब से सिग्नल रेड और ग्रीन होने के कारण लगने वाले जाम से अब जल्द ही छुटकारा मिल सकेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब नई व्यवस्था बनने जा रही है। आने वाले दिनों में जापान और अमेरिका की तर्ज पर देहरादून की सड़कों के ट्रैफिक सिग्नल भी सेंसर से ऑपरेट होंगे।

विज्ञापन


राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने यह पहल की है। प्राधिकरण ने सेंसर वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाने की कार्ययोजना तैयार कर एक कंपनी से अनुबंध भी कर लिया है। कंपनी पहले चरण में राजपुर रोड से योजना की शुरुआत करेगी। राजपुर रोड पर सेंसर ट्रैफिक सिग्नल लगने वाले चौराहों का सर्वे पूरा हो गया है।
विज्ञापन


देहरादून की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल टाइम शेड्यूल के हिसाब से ग्रीन और रेड होते हैं। अक्सर चौराहों पर इसकी वजह से भी जाम लगता है। कई बार तो जिस तरफ वाहन नहीं होते हैं, टाइमर शेड्यूल वहां ग्रीन सिग्नल देता है और जहां दबाव अधिक होता है वहां रेड सिग्नल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़क है। मसूरी जाने वाले वाहनों का दबाव भी इसी सड़क पर होता है। यहां वाहन चालकों को टाइमर शेड्यूल के सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है।

सिग्नल वाहनों के दबाव पर ग्रीन और रेड होंगे

dehradun will be first sensor signal city in uttarakhand

अब इस समस्या को खत्म करने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण राजपुर रोड के चौराहों पर सेंसर ट्रैफिक सिग्नल लगाने जा रहा है। दिलराम चौक से लेकर राजपुर रोड तक सभी चौराहों पर सेंसर सिग्नल लगाए जाएंगे।

यह सिग्नल वाहनों के दबाव पर ग्रीन और रेड होंगे। इस आधुनिक तकनीक के ट्रैफिक सिग्नल को सेंसर सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल्द ही सेंसर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। चौराहों पर सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम को होती है, लेकिन सेंसर सिग्नल लगने के बाद चौराहों पर वाहन चालकों का समय बचेगा।

सेंसर ट्रैफिक सिग्नल से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। ऑटोमेटिक सेंसर सिग्नल में ऐसा सिस्टम होगा, जिससे एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ी को आसानी से रास्ता मिल जाएगा। सेंसर सिग्नल लगने के बाद चौराहों पर पुलिस की निर्भरता भी खत्म हो जाएगी और हर गतिविधि पर सेंसर युक्त कैमरे नजर रखेंगे।
-डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव, एमडीडीए उपाध्यक्ष

सीसीटीवी कैमरा रखेगा नजर

dehradun will be first sensor signal city in uttarakhand

100 मीटर की परिधि में काम करेगा सेंसर
चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों के पास सड़क के करीब तीन फुट नीचे डिवाइस लगाई जाएगी। यह डिवाइस करीब 100 मीटर तक का एरिया कवर करेगी।

04 सेकेंड बाद बढे़गा समय
चौराहे पर जिस तरफ  ट्रैफिक ज्यादा होगा उस तरफ  हर बार ग्रीन लाइट का समय चार सेकेंड के लिए बढ़ जाएगा। इसको 40 सेकेंड तक बढ़ाया जा सकेगा।

सीसीटीवी कैमरा रखेगा नजर
सेंसर सिग्नल के साथ सीसीटीवी कैमरे भी अटैच होंगे, जो न केवल वाहनों के दबाव, बल्कि चालकों के व्यवहार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखेंगे। कैमरे अपराध नियंत्रण में भी मुफीद साबित होंगे। सेंसरयुक्त ये सीसीटीवी कैमरे चौराहों पर वाहनों के दबाव को भी रिकॉर्ड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed