{"_id":"61c16b2313fe7f731d0ea186","slug":"dehradun-wednesday-saharanpur-passenger-cancel-delhi-dehradun-shatabdi-express-and-one-more-train-will-run-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: बुधवार को सहारनपुर पैसेंजर रहेगी निरस्त, दिल्ली शताब्दी और काठगोदाम जनशताब्दी हरिद्वार से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: बुधवार को सहारनपुर पैसेंजर रहेगी निरस्त, दिल्ली शताब्दी और काठगोदाम जनशताब्दी हरिद्वार से चलेगी
Tue, 21 Dec 2021 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:20 AM IST
सार
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए ही रहेगा।
विज्ञापन
नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार सुबह रवाना होगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के कासरो और रायवाला स्टेशन के बीच निर्माण कार्यों के चलते बुधवार को देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से किया जाएगा। वहीं देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस और दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन से किया जाएगा।
विशेष ट्रेन का किया जाएगा संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि देहरादून नई दिल्ली शताब्दी और देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को हरिद्वार पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए देहरादून से सायं पांच बजे एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा जो यात्रियों को हरिद्वार पहुंचाएगी। यह विशेष ट्रेन सायंकाल पांच बजे देहरादून से चलकर छह बजकर 12 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए ही रहेगा। ट्रेनों के संचालन में किए गए बदलाव की जानकारी अधिक से अधिक यात्रियों को मिले इसके लिए एसएसएस के जरिए यात्रियों को सूचनाएं दी जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी घोषणा लगातार घोषणा कराई जा रही है।
विज्ञापन