{"_id":"5dee4c228ebc3e87ab490c65","slug":"dehradun-weather-update-temperature-down-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बादल और ठंडी हवाओं से दो डिग्री गिरा पारा, इन दो दिन और सर्द रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में बादल और ठंडी हवाओं से दो डिग्री गिरा पारा, इन दो दिन और सर्द रहेगा मौसम
Tue, 10 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:16 AM IST
सार
- राजधानी में ठंडा रहा सोमवार, शाम तक और गिरा पारा
- 12 और 13 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून में सोमवार को दिन में आंशिक बादल और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई। शाम होने तक तापमान और नीचे चला गया। सोमवार को सुबह धूप खिली लेकिन कुछ ही घंटों के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। आसमान में आंशिक बादल आ गए। इस वजह से सूरत की तपिश कम हो गई। इससे दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ गई।
विज्ञापन
जहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम होने तक तापमान में करीब पांच डिग्री की और गिरावट आ गई। शाम सात बजे के करीब राजधानी में तापमान 18 डिग्री पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल कई दिनों तक ऐसा ही ठंडा मौसम रह सकता है। उन्होंने बताया कि 12 और 13 दिसंबर को राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है जबकि पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ना लाजिमी है। फिलहाल मंगलवार को भी आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन