{"_id":"68cad8a83d9bdd15580e3640","slug":"dehradun-weather-news-heavy-rain-expected-in-mountains-relief-in-the-plains-uttarakhand-rain-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मैदानों में राहत, 23 सितंबर तक रहेंगे ऐसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मैदानों में राहत, 23 सितंबर तक रहेंगे ऐसे हालात
Wed, 17 Sep 2025 09:25 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:25 PM IST
सार
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लोग बारिश से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी कुछ दिन और यह सिलसिला बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
देहरादून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में राहत रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun Disaster: पांच और शव मिले, मृतकों की संख्या 22 हुई, 23 अब भी लापता, दून का मसूरी से कटा संपर्क
विज्ञापन
इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून में तेज दौर की अधिक बारिश हो रही है।
विज्ञापन