फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather News drain OverFlow after Heavy Rainfall Innova Car washed away in strong Wave

Dehradun: उफान पर आया बरसाती नाला, तेज बहाव में बह गई इनोवा, पांच लोग थे सवार, ऐसे बची जान

Fri, 04 Aug 2023 04:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

हसनपुर के प्रधान शराफत अली ने ग्रामीणों को बुलवाकर तत्कार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने कार से देहरादून निवासी पांच लोगों के सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Dehradun Weather News drain OverFlow after Heavy Rainfall Innova Car washed away in strong Wave
नाले में बही कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में शुक्रवार को बारिश के चलते शिमला बाइपास स्थित हसनपुर कल्याणपुर के मलूक चंद क्षेत्र में बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक इनोवा नाले के तेज बहाव में बह गई। कार को बहता देख वहां चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद हसनपुर के प्रधान शराफत अली ने ग्रामीणों को बुलवाकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार से देहरादून निवासी पांच लोगों के सुरक्षित निकाला। इसके बाद कार को भी जेसीबी से बांधकर बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित दंत चिकित्सालय में चिकित्सक व अन्य पदों पर सेवारत हैं। वे दोपहर में घर लौट रहे थे इसी दौरान कार नाले में बह गई। 
विज्ञापन


Uttarakhand Landslide: गौरीकुंड में भूस्खलन, मलबे में दबे चार शव निकाले, 15 लापता की तलाश में रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Weather News drain OverFlow after Heavy Rainfall Innova Car washed away in strong Wave
नदी में बही कार - फोटो : अमर उजाला

आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के आठ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed