फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather Forecast Update Today Dense Fog At Jolly Grant Airport Seven flights arrived late

Dehradun Weather: घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हवाई सेवाएं प्रभावित, सात उड़ानें विलंब से पहुंची

Tue, 02 Jan 2024 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

Today Weather in Dehradun:  देहरादून एयरपोर्ट पर तड़के से ही घना कोहरा रहा। विजुअलिटी गिरकर मात्र सौ मीटर तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Dehradun Weather Forecast Update Today Dense Fog At Jolly Grant Airport Seven flights arrived late
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न शहरों से सुबह आने वाली सात फ्लाइटें विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। सुबह साढ़े दस बजे बाद कोहरे की धुंध साफ हुई।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब पांच घंटे के विलंब से दोपहर 1:49 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9:20 बजे आने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से 11:13 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


इंडिगो की हैदराबाद वाली उड़ान 11:35 की बजाय करीब डेढ़ घंटा विलंब से 12:54 बजे एयरपोर्ट पहुंची। प्रयागराज से 1:55 बजे आने वाली फ्लाइट एक घंटे के विलंब से तीन बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather:  खूब सता रहा कोहरा... हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

विस्तारा की मुंबई से आने वाली उड़ान ढाई बजे के स्थान पर शाम 3:16 बजे एयरपोर्ट आई। पुणे से इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:20 बजे के स्थान पर एक घंटा विलंब से 6:18 बजे एयरपोर्ट आई। वहीं, इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे पांच बजे के स्थान पर 6:39 बजे एयरपोर्ट पर आई। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सात फ्लाइट विलंब से एयरपोर्ट पहुंची।

100 मीटर तक पहुंची विजुअलिटी

देहरादून एयरपोर्ट पर तड़के से ही घना कोहरा रहा। विजुअलिटी गिरकर मात्र सौ मीटर तक पहुंच गई थी। सुबह साढे दस बजे के बाद मौसम खुलने पर फ्लाइटों का एयरपोर्ट पर आना शुरू हुआ। वहीं, एयरपोर्ट मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed