फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun weather change due to rain and hail storm

देहरादून में झमाझम बारिश से मिली राहत, पांच डिग्री गिरा पारा

Mon, 29 May 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
dehradun weather change due to rain and hail storm
thunder storm - फोटो : amar ujala

सोमवार को तड़के राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से दूनवासियों को खासी राहत मिल गई।

विज्ञापन


रविवार को भी शाम होते होते मौसम अचानक बदल गया। दिनभर तेज धूप और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से खासी राहत मिली। बारिश से पारा पांच डिग्री गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी है। 

धूप के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया

dehradun weather change due to rain and hail storm
Summer - फोटो : File Photo

रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप छाई रही। तेज धूप के साथ गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने लगे। शाम के समय आकाश बादलों से घिर गया और बूंदा-बांदी होने लगी।

राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश से पहले तेज हवाएं चली। इसके बाद काफी देर तक हल्की बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। राजधानी के तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में तेज बारिश भी हो सकती है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में भी बारिश होगी। 

तापमान-
अधिकतम-35.2
न्यूनतम-23.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed