सीएम त्रिवेंद्र ने किया ऐलान, देहरादून के शौर्य स्थल को बनाएंगे पांचवा धाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून के शौर्य स्थल को पंचम धाम बनाया जाएगा। इसमें देश की आजादी के बाद से अब तक कुर्बानी देने वालों की जानकारी होगी। जिससे लोग जवानों की शौर्य गाथाओं को आसानी से जान सकेंगे। उन्होंने शुक्रवार को ईसी रोड स्थित एक जन संवाद कार्यक्रम में ये बातें कही।
बीते बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तराखंड में हर दूसरा परिवार सेना से जुड़ा है, ऐसे में यहां पांचवां धाम सैनिक धाम है। जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल को पंचम धाम के रूप में विकसित करने की योजना बनाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिलिट्री कॉलेज, आईएमए, कुमाऊं, गढ़वाल और गोरखा रेजीमेंट है, जिसका शौर्य, साहस और वीरता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में शौर्य स्थल को अब पंचम धाम के रूप में विकसित किया जाएगा।
एक क्लिक में मिलेगी जानकारी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पंचम धाम डिजिटल बनाया जाएगा। जिससे एक क्लिक करते ही लोगों को हर शहीद जवान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। जब से हमारा देश आजाद हुआ है, तब से लेकर अब तक जितने भी जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं, उनकी पूरी जानकारी पंचम धाम में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी सेना के जितने भी बड़े पद हैं, उनमें उत्तराखंड के लोग मुस्तैद हैं। जो दर्शाता है कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं बल्कि वीरभूमि भी है।