Dehradun: विक्रम शर्मा हत्याकांड; झारखंड पहुंची दून पुलिस, एक लाख के ईनामी आरोपी के घर की कुर्की
13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी, राजपुर रोड स्थित जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद थाना डालनवाला में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस झारखंड में दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों पर दून पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने झारखंड पहुंचकर एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी आकाश कुमार के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कुर्की वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है।
बता दें कि 13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी, राजपुर रोड स्थित जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना डालनवाला में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में झारखंड से आए बदमाश शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीमें झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं। जांच में कुल आठ आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि छह आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट और कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार फरार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सभी छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।
Dehradun: जनगणना ड्यूटी के लिए घर पहुंची शिक्षिका को रॉटविलर ने काटा, हाथ पर आए गहरे जख्म, मालिक पर जुर्माना
बीते 12 मई को देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से एक लाख के ईनामी आरोपी यशराज सिंह को गिरफ्तार किया था। हालांकि मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार हैं। इसी क्रम में 17 मई को डालनवाला पुलिस टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुंची और अदालत से प्राप्त कुर्की वारंट के आधार पर फरार ईनामी आरोपी आकाश कुमार प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा, जुगसलाई, जिला सिंहभूम के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति कुर्क की।
बढ़ सकता है ईनाम
विक्रम हत्याकांड के मामले में फरार पांच आरोपियों पर फिलहाल एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। दून पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो इन पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.