फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Violence: Minor With Sharp Weapon Attempts Attack After Shouting Religious Slogans

देहरादून बवाल: भीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार, धार्मिक नारे लगाते हुए घर में घुसकर हमले की कोशिश

Tue, 30 Sep 2025 01:03 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अवनीश चौधरी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Sep 2025 01:03 PM IST
सार

 Dehradun Violence : सोमवार शाम करीब आठ बजे एक समूह सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा था। उनके साथ ही बड़ी संख्या में भीड़ ने पहुंचना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 300 से ज्यादा लोग जमा हो गए। लालपुल से लेकर निरंजनपुर सब्जी मंडी के चौराहे के आसपास के रास्तों पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Dehradun Violence: Minor With Sharp Weapon Attempts Attack After Shouting Religious Slogans
पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सोमवार रात बाजार चौकी पर हंगामा कर दिया। इस हंगामे और नारेबाजी के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। पुलिसकर्मी भीड़ को खदेड़ रहे थे, उसी दौरान भीड़ से एक नाबालिग एक घर में घुस गया और धार्मिक नारा लगाकर वहां एक शख्स पर हमले की कोशिश की।

विज्ञापन


उसके हाथ में कुछ धारदार चीज थी, उसी समय भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे दो पुलिस कर्मियों ने उस पर काबू करने की कोशिश की। इस बीच वह भाग निकला। इस दौरान एक पुलिस कर्मी की हथेली में भी चोट आई। पुलिस उसके नाबालिग साथी को लेकर चौकी पहुंची और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के पुलिस ने किया लाठीचार्ज। मुताबिक भीड़ में इतने उपद्रवी लोग शामिल थे कि एक बार को अपने सरकारी हथियार बचाने मुश्किल हो गए। यह भीड़ करीब आठ से 9:30 बजे तक सड़क घेरे रही।
विज्ञापन

 

तो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति संभालने के लिए हल्के बल प्रयोग के आदेश दिए
उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों से भी बड़ी संख्या में युवा और नाबालिग जमा होने लगे थे। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को भरसक समझने की कोशिश की, उसके बाद भी हंगामा होता रहा तो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति संभालने के लिए हल्के बल प्रयोग का आदेश दिया।

ये भी पढे़ं...AIIMS Rishiksh:  बेपर्दा किया सीसीयू, जीवन रक्षक मशीन के भी 97 लाख डकार गए अधिकारी, सीबीआई ने किया मुकदमा दर्ज

भीड़ को खदेड़ने के बाद इलाके में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रखा गया है। आसपास के थानों से भी पुलिस बुला ली गई। देर रात तक लगातार पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाकर लोगों को आगाह कर रहीं थी कि बेवजह सड़क पर जमावड़ा न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed