फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two-storey house collapsed, cracks also occurred in two nearby houses

देहरादून: नेहरू ग्राम में ढहा दोमंजिला मकान, पास के दो घरों में भी आई दरारें, पुलिस ने खाली कराए घर

Mon, 23 Sep 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: Two-storey house collapsed, cracks also occurred in two nearby houses
ढह गई दो मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

नेहरू ग्राम में पुश्ता ढहने से एक दो मंजिला मकान ढह गया। संयोग रहा कि मकान में कोई नहीं था। मकान क्षतिग्रस्त होने से पास के दो मकानों में दरार आई हैं। खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दूसरे मकान को भी खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेहरू ग्राम स्थित एसजीआरआर स्कूल के समीप एक दो मंजिला मकान बना हुआ था। रविवार रात मकान से लगा एक पुश्ता धंस गया। जिससे पूरा मकान ढह गया। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। साथ ही इससे सटे दो मकानों में भी दरारें आ गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी। सूचना पाकर रायपुर थाने के सब इंस्पेक्टर जगमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लोगों से पूछताछ में पता चला है कि यह मकान किसी देवेंद्र भारद्वाज ने कुछ महीने पहले ही बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवेंद्र फाइनेंस का काम करते हैं। हाल ही में वह इस का सौदा किसी पवन नाम के व्यक्ति से किया है। दोनों ही व्यक्ति मौके पर नहीं मिले हैं। मकान किस के नाम है यह पता नहीं चल पाया है। इसका सोमवार को पता चल पाएगा।

पुलिस ने बताया कि इस मकान से सटे दो मकानों में भी दरारें आ गई हैं। जिसमें एक मकान मेें कोई नहीं रह रहा था। यह मकान दुकान के रूप में बना हुआ है। जबकि दूसरा मकान अजीत सिंह का है। जिसमें देखरेख के लिए अजीत का भाई राजेंद्र कई दिन से रहे रहा है। मकान में दरारें आने से खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों मकानों को खाली करवा दिया गया है। राजेंद्र भी अपने दूसरे मकान में चला गया। वहीं, इंस्पेक्टर रायपुर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जो मकान ढहा है। उसका असली मालिक कौन है इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed