{"_id":"63623d7f205a9252bc0f9eed","slug":"dehradun-three-hospitals-were-excluded-from-the-ayushman-scheme-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आयुष्मान योजना से तीन अस्पतालों को किया बाहर, पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आयुष्मान योजना से तीन अस्पतालों को किया बाहर, पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर की कार्रवाई
Wed, 02 Nov 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:21 PM IST
सार
पात्र लाभार्थियों को इलाज की सुविधा ही नहीं दिए जाने पर एक नवंबर से तीन अस्पतालों का अनुबंध समाप्त करते हुए सूचीबद्ध खत्म कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह अस्पताल योजना के अनुबंध के अनुरूप अपेक्षित सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
अटल आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तीन अस्पतालों का अनुबंध एक नवंबर से समाप्त करते हुए सूचीबद्धता खत्म कर दी है। एक दिसंबर से लॉगिन आईडी भी बंद कर दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट डॉ. आरपी खंडूड़ी ने ओजीएमसी अस्पताल लाडपुर, रायपुर देहरादून, अमृतसर आई क्लिनिक ईसी रोड देहरादून और जीडी आई हॉस्पिटल बाजपुर ऊधमसिंह नगर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि यह अस्पताल योजना के अनुबंध के अनुरूप अपेक्षित सक्रिय नहीं हैं। पात्र लाभार्थियों को इन अस्पतालों में इलाज की सुविधा ही नहीं दी जा रही है। लिहाजा, एक नवंबर से इन तीनों अस्पतालों का अनुबंध समाप्त करते हुए सूचीबद्ध खत्म कर दी है।
विज्ञापन