फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun temperature down approx two degree

देहरादून: सामान्य से दो डिग्री नीचे लुढ़का पारा, रात में बढ़ने लगी ठंड

Sun, 22 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
dehradun temperature down approx two degree

राजधानी में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे जा चुका है। मौसम विभाग ने अभी यह उठापटक और बढ़ने का अनुमान जताया है। तापमान के उतार चढ़ाव की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


राजधानी में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से लगातार तापमान 15.4 डिग्री से 16.7 डिग्री के बीच चल रहा है। जबकि दिन के तापमान में भारी उतार चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी इस तरह तापमान का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तापमान में बदलाव की वजह से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान के घटने-बढ़ने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके अलावा वायरल संक्रमण बढ़ जाता है।

तापमान पर एक नजर

dehradun temperature down approx two degree

जिसकी वजह से फ्लू वायरस की प्रजातियां सक्रिय हो जाती हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जेपी देवशाली ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों का ज्यादा ख्याल रखें। बासी खाना, ठंडा पानी, कटे फटे फल खाने में भी एहतियात बरतें। हो सके तो रेगुलर तौर पर हल्का गर्म पानी ही पिएं।

तापमान पर एक नजर
21 अक्तूबर
अधिकतम-31.8    
न्यूनतम-16.7

20 अक्तूबर
अधिकतम-33
न्यूनतम-16.2

19 अक्तूबर
अधिकतम : 34.5
न्यूनतम : 16.2

18 अक्तूबर
अधिकतम-32.9
न्यूनतम-15.7

17 अक्तूबर
अधिकतम-31.4
न्यूनतम-15.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed