फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: student returning from tuition was hit by train while walking on railway track Used Headphones

दर्दनाक: ट्यूशन से लौट रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कानों में लगा था हेडफोन, नहीं सुन पाया आवाज

Tue, 02 Jun 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

किशोर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। वह रेलवे ट्रैक से घर जा रहा था, इस दौरान पीछे से ट्रेन आई और वह उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान उसने हेडफोन लगाए हुए थे।

विज्ञापन
Dehradun: student returning from tuition was hit by train while walking on railway track Used Headphones
ट्रेन की चपेट में आया किशोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलने की लापरवाही में 17 साल के छात्र अभिनव कुमार ने छीन ली। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर कलां में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से देवप्रयाग निवासी अभिनव कुमार (17) पुत्र  ताराचंद वर्तमान में अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी, अजबपुर कलां में रहता था। मंगलवार शाम वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। घर पहुंचने के लिए उसने रेलवे ट्रैक का रास्ता चुना और ट्रैक पर पैदल चलते हुए मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था और हेडफोन लगाए हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से एक ट्रेन आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर चेतावनी देने का प्रयास किया, लेकिन कानों में हेडफोन लगे होने के कारण किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर की दोस्ती: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती का किया यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया

नतीजतन वह समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पैर कट गया और वह ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी, जिसके कारण वह ट्रेन के हॉर्न और आवाज को नहीं सुन सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed