{"_id":"5f9e52735fa20b384b101118","slug":"dehradun-strict-action-will-be-taken-on-illegal-drinking-water-connection-in-garhi-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: देहरादून के गढ़ी कैंट में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: देहरादून के गढ़ी कैंट में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Sun, 01 Nov 2020 11:48 AM IST
अलका त्यागी
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:48 AM IST
सार
- कैंट बोर्ड ने शुरू किया सर्वे, पानी की कमी को देखते हुए लिया कार्रवाई का निर्णय
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के गढ़ी कैंट में घरों में लगे अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अब कैंट बोर्ड कार्रवाई करेगा। इसके लिए कैंट बोर्ड की ओर से पेयजल कनेक्शनों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में अवैध कनेक्शन मिलने पर संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कनेक्शन काटकर नियमानुसार आवेदन के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
दअसल, कैंट बोर्ड गढ़ी में पेयजल की लगातार कमी होती जा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मियों में कैंट क्षेत्र के तमाम इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
जब कैंट बोर्ड ने इसकी वजह जाननी चाही तो पता चला कि कैंट क्षेत्र में आबादी तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन कनेक्शनों की संख्या काफी कम है। अब कैंट बोर्ड ने पानी के अवैध कनेक्शनों का पता लगाने के लिए सर्वे का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
57 हजार से अधिक आबादी, कनेक्शन महज पांच हजार
कैंट क्षेत्र में तकरीबन 57 हजार से अधिक की आबादी है। इसके सापेक्ष महज चार से पांच हजार के करीब कनेक्शन कैंट बोर्ड ने दिए हैं। इस सर्वे से जहां अवैध कनेक्शन पकड़ में आएंगे। वहीं, नए कनेक्शन के माध्यम से कैंट बोर्ड के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार
सर्वे के माध्यम से कैंट बोर्ड यह जांच भी करेगा कि किस क्षेत्र में पानी का फ्लो कितना है और आबादी कितनी है। जहां पर फ्लो कम है वहां पर पानी को फ्लो बढ़ाया जाएगा। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार हो सके।
कैंट क्षेत्र में लगातार पानी की कमी को देखते हुए अवैध कनेक्शनों की जांच की जा रही है। इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। दस दिनों के अंदर सर्वे पूरा हो जाएगा। इसके बाद अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- तनु जैन, सीईओ कैंट बोर्ड गढ़ी