{"_id":"5fd310978ebc3e3eb07fb2e3","slug":"dehradun-smart-city-scheme-chief-minister-trivendra-singh-rawat-inaugurates-electric-bus-trial-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल को दी हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल को दी हरी झंडी
Fri, 11 Dec 2020 06:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शहर के लिए इलेक्ट्रिक बस के ट्रॉयल का शुभारंभ किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पहल पर शुरू किए गए इस ट्रायल के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा की कि शहर की सड़कों पर इस वित्तीय वर्ष में 30 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
देहरादून के अलावा सरकार की मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की योजना है। इससे पर्यावरण में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राजधानी की जनता को बधाई देते हुए इसे एक अच्छी शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि धीरे-धीरे मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक इन इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का भी प्रयास है कि वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाए। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी व जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।