फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun smart city project: public facing problem but office did not care

देहरादून स्मार्ट सिटी: जहां झेल रही जनता मुसीबत, वहां झांकने भी नहीं पहुंचे अधिकारी 

Fri, 23 Jul 2021 10:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Jul 2021 10:34 PM IST
सार

शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास और देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परेड ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
dehradun smart city project: public facing problem but office did not care
परेड ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून स्मार्ट सिटी के अधूरे और निम्न गुणवत्ता वाले कार्यों से पलटन बाजार में जहां आमजन को मुसीबत झेलनी पड़ रही है, वहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झांकने तक की जरूरत नहीं समझी। जबकि, दूसरी तरफ परेड ग्राउंड के कार्यों का निरीक्षण कर औपचारिकता पूरी कर दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास और देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परेड ग्राउंड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


व्यापारियों के साथ ही आमजन को भी उम्मीद थी कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी पलटन बाजार का भी निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी के अनियोजित कार्यों से वहां हो रही मुसीबतों के बारे में भी देखेंगे। लेकिन कोई भी इन समस्याओं को देखने पलटन बाजार नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड जीर्णोद्धार के कार्यों का 15 अगस्त पर होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना से संबंधित ठेकेदार, उत्तराखंड जल संस्थान, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, पुलिस के अधिकारियों को भी मौके पर दिशा निर्देश दिए गए।


यह दिए दिशा निर्देश
-स्मार्ट सिटी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, परेड ग्राउंड में मजदूरों की संख्या बढ़ाने, 15 अगस्त से पूर्व ध्वजारोहण के लिए परेड ग्राउंड में हरा-भरा क्षेत्र विकसित करने और आशोक की लाट स्थापित करने के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाए।
- बिजली से संबंधित समस्त कार्यो को 15 अगस्त से पहले पूरा किया जाए
- जो कार्य संभव हों उन्हें रात के वक्त भी कराएं
- स्मार्ट टॉयलेट में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए व इसे समय के हिसाब खोला जाए
- परेड ग्राउंड के समीप ओवरहेड टैंक की शीघ्र मरम्मत की जाए
- परेड ग्राउंड के चारों ओर कराये जा रहे पानी से सम्बन्धित कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाए 
- परेड ग्राउंड में स्थित स्मार्ट टॉयलेट के समीप वर्षा के कारण हुए गड्ढे को शीघ्र भर दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed