फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun smart city

खुद पैसा खर्च कर 'स्मार्ट सिटी' बनेगा दून

Mon, 23 Feb 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Feb 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
dehradun smart city

स्मार्ट शहरों के मामले में केंद्र और राज्य के बीच एक बार फिर से बातचीत होगी। अभी तक केंद्र की गाइडलाइन मिल नहीं पाई है। इतना जरूर साफ हो गया है कि स्मार्ट शहरों के निर्माण में राज्य सरकार को अपनी तरफ से भी खासी मशक्कत करनी होगी।

विज्ञापन


दून में स्मार्ट सिटी के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की सहायता ही मिल पाने का अनुमान है। ऐसे में बाकी का इंतजाम प्रदेश सरकार को अपने संसाधनों और निजी कंपनियों से करार के जरिए करना होगा।
विज्ञापन


शासन के मुताबिक स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र में एक बार फिर से राज्यों की बातचीत होगी। उम्मीद है कि इस बार स्मार्ट शहरों के निर्माण का एक स्पष्ट खाका उभर कर सामने आ जाएगा। अभी तक केंद्र की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि प्रदेश में कौन-कौन से स्थान स्मार्ट शहर के दायरे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून का स्मार्ट शहर का बनना तय
राजधानी होने की वजह से दून का स्मार्ट शहर का बनना तय है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक केंद्र ने पहले सौ शहरों में राज्यों की राजधानियों को आवश्यक रूप से शामिल किया है।


पर अब शासन की चिंता स्मार्ट शहरों के लिए संसाधन जुटाने की है। सचिव शहरी विकास डीएस गर्बयाल के मुताबिक स्मार्ट शहरों के लिए बैठकों का दौर जारी है। अब एक और बैठक केंद्र में संभव है। अभी तक अनुमान यही है कि दून में स्मार्ट शहर के निर्माण के लिए केंद्र से 70 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। बाकी के पैसे राज्य सरकार को अपने संसाधन से और पीपीपी मोड पर जुटाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed