{"_id":"5799a5534f1c1b1a4f21e4de","slug":"dehradun-roads-are-dangerous-in-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में देहरादून के 46 मार्ग बने जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में देहरादून के 46 मार्ग बने जानलेवा
नलिनी गुसाईं / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
dehradun road become dangerous in rainy season
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दिनों में देहरादून की सड़कों पर जरा संभलकर चले, क्योंकि गली-मोहल्लों की टूटी सड़के और गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने जिला आपदा नियंत्रण केंद्र को दून के ऐसे 46 संवेदनशील मार्गों का डाटा भी उपलब्ध करा दिया। अब आपदा नियंत्रण केंद्र ने से ऐसे मार्गों को फौरन दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। बरसात में टूटी सड़के और गड्ढों से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ऐसे मार्गों का डाटा जुटाया गया है। संबंधित विभाग से ऐसे मार्गों पर तेजी से काम करने को कहा गया है। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी दीपशिखा रावत के अनुसार विभाग के पास जो जानकारी है। उसके अनुसार विभाग को काम करने को कहा गया है। बरसात में सबसे अधिक समस्याएं खराब सड़कों की हैं तो उन्हें प्रमुखता से बनाए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बरसात में यहां अलर्ट
बरसात में नदियों के आसपास के क्षेत्र संवेदनशील होते हैं, क्योंकि नदियों में कभी भी पानी भर सकता है। इससे इसके आसपास रहने वालों के लिए खतरा खड़ा हो सकता है। इसके चलते रिस्पना, बिंदाल, सौंग आदि नदियों के किनारे रहने वालों को भी अलर्ट दे दिया जाता है।
यह है संवेदनशील मार्ग
देहरादून-मसूरी मार्ग, मसूरी बाईपास मार्ग, राजपुर-कुठालगेट मार्ग, लंबीधार खदान से भितरली किमाड़ी देहरादून मार्ग, कार्ट मैकेंजी मार्ग, माजरा भुड्डी शेखूवाला धर्मावाला मार्ग, शिमला बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग, रेसकोर्स कॉलोनी आंतरिक मार्र्ग, कांवली मुख्य मार्ग, कांवली पंडितवाड़ी एवं सीमाद्वार मार्ग, भारतीय वन्य जीव संस्थान के पीछे से तुंतोवाला खादर को जाने वाला मार्ग, ग्राम मेहूंवाला में प्राथमिक विद्यालय मार्ग, देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग 72 ए के किमी 38 से भारतीय वन्य जीव संस्थान चंद्रबनी मार्ग, माजरा चंद्रबनी सेवला कला मार्ग, सुभाषनगर क्लेमेंटटाउन के आंतरिक मार्ग, क्लेमेंटटाउन टर्नर मार्ग के लिंक मार्ग, गढ़ी कैंट पुलिस थाने से ओएनजीसी हैलीपेड तक मार्ग, मातावाला बाग से कारगी चौक तक। टीएचडीसी कॉलोनी बंजारावाला के आंतरिक मार्ग, कारगी मोथरोवाला मार्ग, धर्मपुर मोथरोवाला मार्ग, धर्मपुर चौक से बाईपास तक मार्ग, सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द के आंतरिक मार्ग, केदारपुरम मार्ग, सहारनपुर मार्ग, मोथरोवाला, बंजारावाला मार्ग, वार्ड नंबर-37 के आंतरिक मार्ग, शशि विहार मार्ग, बैरागीवाला संपर्क मार्ग, शांति विहार-टीचर्स कॉलोनी मार्ग, दीपलोक कॉलोनी आंतरिक मार्ग, विकासनगर में मुलतान के घर तक मार्ग, पूर्वी पटेलनगर के आंतरिक मार्ग, चमन विहार के आंतरिक मार्ग, संजय कॉलोनी मार्ग, निरंजनपुर आईटीबीपी मार्ग, मेहूंवाला माफी मार्ग, हरवंशवाला में सीमाद्वार मार्ग, बड़ोवाला मार्ग, मिट्ठी भेड़ी अंबीवाला मार्ग, स्मिथनगर के पास ठाकुरपुर मार्ग, मान सिद्ध मंदिर मार्ग, आरकेडिया में श्यामपुर मार्ग, प्रेमनगर ठाकुरपुर मार्ग, हरभजवाला ग्राम संपर्क मार्ग, परवल चौक मार्ग, इंजीनियर्स एनक्लेव आंतरिक मार्ग।