{"_id":"5e198d6c8ebc3e87b57f5154","slug":"dehradun-road-traffic-will-be-disrupted-at-these-railway-gates-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः तीन दिन रहेगा इन रेलवे फाटक पर सड़क यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः तीन दिन रहेगा इन रेलवे फाटक पर सड़क यातायात बाधित
Sat, 11 Jan 2020 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून से हर्रावाला के बीच स्थित तीन रेलवे फाटकों पर 12, 13 और 15 जनवरी को ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। देहरादून रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) राकेश नौटियाल ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक फाटक नंबर-34 बी (मियांवाला फाटक) में ट्रैक पर कार्य होने की वजह से सड़क यातायात बाधित रहेगा।
विज्ञापन
इसी तरह 13 जनवरी को मोहकमपुर आरओबी से हर्रावाला की तरफ अगले फाटक (35सी) पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात बंद रहेगा। जबकि गुलरघाटी की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे फाटक (33बी) पर मरम्मत कार्य की वजह से 15 जनवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
इसकी सूचना रेलवे की ओर से एसएसपी, एसपी ट्रैफिक, आरपीएफ के कंपनी कमांडर, हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज, मियांवाला पार्षद को भी जानकारी देकर व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
