{"_id":"c822a85bd475d88189a6623751120770","slug":"dehradun-road-in-bang-bang-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंग-बैंग से मशहूर हुई दून की राजपुर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंग-बैंग से मशहूर हुई दून की राजपुर रोड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की नई फिल्म ‘बैंग-बैंग’ के जरिये देहरादून की राजपुर रोड मशहूर हो गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन को 32 राजपुर रोड देहरादून निवासी दिखाया गया है।
विज्ञापन
देहरादून का जिक्र कई बार
इसी घर में उनके माता-पिता रहते हैं। इसके अलावा भी फिल्म में देहरादून का जिक्र कई बार आता है। कैटरीना कैफ ऋतिक से पहुंचती हैं कि उनकी स्कूलिंग कहां से हुई है तो वे डीपीएस का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
कैटरीना पूछती हैं दिल्ली पब्लिक स्कूल तो ऋतिक उनकी बात काटते हुए कहते हैं ‘नहीं देहरादून पब्लिक स्कूल’। इन दिनों इस फिल्म की हर जगह धूम है।
फिल्म में देहरादून का नाम आते ही शहर के सिनेमा घर तालियों और सीटियों से गूंज उठते हैं। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग दून में नहीं हुई है, लेकिन नाम का इस्तेमाल बार-बार जरूर हुआ है।
विज्ञापन