फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Road Accident Over Speed Scooter Hit By Dumper Three Friends Died after birthday party

Accident: जन्मदिन की पार्टी में शराब पी, खत्म हुई तो लेने निकले तीन युवक, डंपर से टकराया स्कूटर, तीनों की मौत

Mon, 16 Jun 2025 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jun 2025 09:38 PM IST
सार

Dehradun Accident News: पुलिस को लेबर चौक के पास एक डंपर और स्कूटर की टक्कर की सूचना मिली। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun Road Accident Over Speed Scooter Hit By Dumper Three Friends Died after birthday party
डंपर से स्कूटर की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई के लेबर चौक के पास तेज रफ्तार स्कूटर डंपर से टकरा गया। दुर्घटना में स्कूटर सवार यूपी के शाहजहांपुर जिले के सिमरा डबोरा निवासी सूरज (20) पुत्र तेजराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल शाहजहांपुर की सैनिक कॉलोनी निवासी अनिल कश्यप (24) पुत्र सेवक राम और उत्तरकाशी जिले के मोरी थाना क्षेत्र के देवती गांव निवासी मुकेश चौहान (25) पुत्र मस्तराम चौहान ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस डंपर चालक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सेलाकुई थाना पुलिस को रविवार देर रात लेबर चौक के पास एक डंपर और स्कूटर की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो युवक गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें उप जिला अस्पताल प्रेमनगर भिजवाया गया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमराें की फुटेज में स्कूटर तेज गति से आते हुए डंपर से टकराता नजर आ रहा है। मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर और स्कूटर को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवारों से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: माता पिता का आरोप- दूसरी औरत के लिए दामाद ने हमारी बेटी को मार डाला

जन्मदिन की पार्टी में पी शराब, समाप्त हुई तो ठेके से लेने निकले थे

 मृतक सूरज, अनिल कश्यप और मुकेश चौहान सेलाकुई में ग्लोबल कंपनी में काम करते थे। तीनों सेलाकुई में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। रविवार को तीनों के दोस्त सुरजीत का जन्मदिन था। वे जन्मदिन की पार्टी करने के लिए जमनपुर स्थित सुरजीत के घर आए थे। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सभी ने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए जमकर शराब पी। इस दौरान शराब समाप्त हो गई तो तीनों स्कूटर से शराब खरीदने के लिए लेबर चौक के पास स्थित ठेके की ओर निकल गए। स्कूटर की रफ्तार बहुत तेज थी। इस दौरान दुर्घटना का शिकार होकर काल का ग्रास बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed