फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rajnath Singh will inaugurate india first running track on 14 January

Dehradun: 14 को देश के पहले रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह, प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से हुआ तैयार

Mon, 02 Jan 2023 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun Rajnath Singh will inaugurate india first running track on 14 January
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय सेना देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में देश का पहला ऑल एज ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बनवा रही है। जिसका उद्घाटन 14 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा रक्षामंत्री प्रदेश के पहले वार मेमोरियल का भी उद्घाटन करेंगे। जिसका निर्माण कैंट क्षेत्र चीड़बाग में हो रहा है।

विज्ञापन


रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। उत्तराखंड सब एरिया से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


Haldwani: रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में SC ने स्वीकार की याचिका, पांच जनवरी को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को होगा फायदा
रनिंग ट्रैक को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है ताकि सभी आयु के लोग आसानी से गर्मी, सर्दी और बरसात में इसका इस्तेमाल कर सकें। इसका सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को होगा। बरसात में अक्सर बारिश के चलते वे अभ्यास नहीं कर पाते। इस ट्रैक पर रोजाना अभ्यास कर सकेंगे। 

जगह-जगह लगेंगे रनिंग मीटर और डिस्प्ले बोर्ड 
इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है। डिस्पले के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि वे अच्छी दौड़ कर सकें। ग्राउंड में चारों तरफ से सोलर लाइट लगाने की भी योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed