फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rainfall water level of Tons river reached close to danger mark five routes closed in district

Dehradun Rainfall: भारी बारिश से खतरे के निशान के करीब पहुंचा टोंस का जलस्तर, जिले में पांच मार्ग बंद

Wed, 03 Jul 2024 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2024 12:06 AM IST
सार

दून में मंगलवार को हुई बरसात के कारण रिस्पना, बिंदाल सहित कई सहायक नदियों भी उफान भी दिखी।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall water level of Tons river reached close to danger mark five routes closed in district
रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण दून जिले में बहने वाली नदियां भी उफान पर पहुंच गईं। वहीं, जिले में एक राज्य मार्ग बाधित हो गया, जबकि पांच ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध रहे। इन्हें खोलने का काम शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग, 19 राज्य मार्ग और नौ मुख्य जिला मार्ग के अलावा 105 अन्य जिला मार्ग हैं। मंगलवार को चकराता लाखामंडल मोटा मार्ग पांच-नौ व 10 किलोमीटर पर बंद हो गया। इसे खोलने का काम जारी था।
विज्ञापन


सहस्त्रधारा-कालीर्गाड मार्ग पर भूस्खलन के कारण पत्थर गिर गए। इसको देर शाम तक जेसीबी से खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उधर अटाल पुल से रोहटा खड्डू मार्ग भी आंशिक रूप से बंद रहा। सोनुई से पेनुवा मार्ग, काहा नेहरा से पुनाह मार्ग, शहीद सुरेश तोमर मार्ग भी बरसात के कारण बंद रहे। हालांकि शाम तक शहीद सुरेश तोमर मार्ग को सुचारू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: भारी बारिश से उफान पर आया भट्टाफॉल, रौद्र रूप देख घबराए लोग, दुकानों में घुसा पानी, तस्वीरें

जिले की नदियों में आया उफान, टोंस खतरे के जलस्तर के पास
देहरादून क्षेत्र में मुख्यत: गंगा, यमुना और टोंस नदी सहित कई अन्य सहायक नदियां बहती है जैसे रिस्पना, बिंदाल, सौंग आदि। दून में मंगलवार को हुई बरसात के कारण रिस्पना, बिंदाल सहित कई सहायक नदियों भी उफान भी दिखी। इसके अलावा त्रिवेणी घाट के पास गंदा नदी का भी जलस्तर 337.89 दर्ज किया गया, जबकि यहां पर खतरे का निशान 340.50 मीटर है। इसके अलावा डाकपत्थर पर यमुना नदी का जलस्तर 453.54 मीटर नोट किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 455.37 मीटर है। जबकि टोंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। यहां टोंस नदी का इच्छाडी में खतरे का निशान 644.75 मीटर पर है, नदी का जलस्तर 644.58 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed