फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : Railway stations will also be named in Sanskrit, but Urdu will not be removed

संस्कृत में भी होंगे रेलवे स्टेशनों के नाम, पर नहीं हटेगी उर्दू, देहरादून में लिखा ‘देहरादूनम्’

Fri, 07 Feb 2020 10:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Feb 2020 10:53 PM IST
सार

  • देहरादून रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उर्दू की जगह संस्कृत में लिखा ‘देहरादूनम्’

विज्ञापन
dehradun : Railway stations will also be named in Sanskrit, but Urdu will not be removed
देहरादून रेलवे स्टेशन में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों के उर्दू नाम नहीं हटाए जाएंगे। जबकि, पूर्व में रेलवे अधिकारियों ने स्टेशनों के नाम उर्दू को हटाकर संस्कृत में लिखे जाने का दावा किया था। देहरादून रेलवे स्टेशन पर तो शुक्रवार को उर्दू की जगह स्टेशन का नाम संस्कृत में ‘देहरादूनम्’ लिख दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व में रेलवे अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि रेलवे बोर्ड के नियम के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर लगे बोर्ड में स्टेशनों के नाम अंग्रेजी और हिंदी के बाद संबंधित राज्य की द्वितीय राजभाषा में दर्ज होता है। उत्तर प्रदेश में रहते हुए उत्तराखंड के स्टेशनों के नाम भी वहां की द्वितीय राजभाषा उर्दू में चल रहे थे। वर्ष 2010 में संस्कृत को उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला।

विज्ञापन

जिन बोर्ड पर पहले से उर्दू में लिखा था, उसे पेंट से पाट दिया गया

लक्सर (हरिद्वार) विधायक संजय गुप्ता ने दो महीने पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान दिलाया था। उच्च स्तर से मिले निर्देशों के बाद रेलवे ने उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर स्टेशनों के संस्कृत नाम की स्पेलिंग संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारियों के माध्यम से बताने का अनुरोध किया।

तीन महीने बाद शनिवार को खुल रहे देहरादून स्टेशन पर तो बाकायदा शुक्रवार को विभिन्न बोर्ड पर हिंदी, अंग्रेजी के बाद संस्कृत में देहरादूनम् लिख दिया गया। जिन बोर्ड पर पहले से उर्दू में लिखा था, उसे पेंट से पाट दिया गया।

मीडिया को स्पष्टीकरण जारी किया

शुक्रवार देर शाम उत्तर रेलवे नई दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से मीडिया को स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसमें दावा किया कि भारतीय रेलवे ने किसी भी स्टेशन से न तो उर्दू भाषा को हटाया है और न ही ऐसा करने का कोई इरादा है।

संस्कृत भाषा को रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन-बोर्डों पर एक अतिरिक्त भाषा के रूप में लिखा जा सकता है, लेकिन इसे उर्दू भाषा को हटाकर नहीं लिखा जाएगा। नए आदेश मिलने के बाद दून स्टेशन पर भी उर्दू नाम को फिर से लिखने की तैयारी है। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed