फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : Rail signal failed again, Jan Shatabdi Express had to stop before station

फिर फेल हुआ रेल का सिग्नल, जनशताब्दी एक्सप्रेस को स्टेशन से पहले ही रोकना पड़ा

Sat, 22 Feb 2020 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Feb 2020 09:26 AM IST
सार

  • पटरी से जान जोखिम में डालकर प्लेटफार्म पहुंचे कई यात्री
  • दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों के साथ आ रहे यात्रियों को हुई ज्यादा दिक्कत

विज्ञापन
dehradun : Rail signal failed again, Jan Shatabdi Express had to stop before station
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के दून स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले ही आउटर पर सिग्नल फेल हो गया। जिससे लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन को आउटर पर रोक दिया। ट्रेन के अचानक स्टेशन से पहले ही रुक जाने से यात्री असमंजस में पड़ गए। इससे मसूरी एक्सप्रेस को भी एक घंटे की देरी से रवाना किया जा सका।

विज्ञापन


रात करीब 9.10 पर देहरादून पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्र्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। स्टेशन से कुछ पहले ही ट्रेन को आगे बढ़ने का सिग्नल नहीं मिला। कुछ देर बाद लोको से कंट्रोल को वायरलेस से संपर्क साधा तो पता लगा कि  सिग्नल फेल हो गए हैं। रेलवे के अधिकारी रेड सिग्नल को ग्रीन करने की कोशिश करने में जुटे रहे, लेकिन कई देर तक यह सही नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे यात्रियों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ यात्री जान जोखिम में डालकर खड़ी ट्रेन से सामान आदि लेकर वहीं उतरकर पटरियों पर पैदल चल प्लेटफार्म तक पहुंचे। इससे बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और जिन यात्रियों के साथ छोटे बच्चे और सामान ज्यादा उन्हें खासी दिक्कत से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह चौथी घटना

उधर, सिग्नल नहीं मिलने से जनशताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पर नहीं पहुंचाया जा सका तो, दून से रात लगभग 9.20 पर दिल्ली रवाना होने वाली मसूरी एक्सप्रेस को भी कई देर तक प्लेटफार्म पर ही खड़ा रखना पड़ा। इससे मसूरी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

करीब एक घंटे बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस को तीन नंबर प्लेटफार्म पर लाने के बाद दो नंबर से मसूरी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। इससे दोनों ट्रेनों के यात्रियों में रेलवे के प्रति खासा आक्रोश नजर आया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिन में सिग्नल, इंजन फेल होने और पॉवर न मिलने से ट्रेेनों के समय पर रवाना न होने और आधे रास्ते में खड़े होने की यह चौथी घटना है। शुक्रवार रात इस संबंध में रेलवे का पक्ष जानने के लिए स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर को मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed