फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Prayagraj Link Express Train will run from Wednesday 11th November

बुधवार से चलेगी देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, रेलवे ने आरक्षण केंद्र के सभी काउंटर खोले

Tue, 10 Nov 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Nov 2020 10:24 PM IST
सार

  • यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खोले आरक्षण केंद्र के सभी काउंटर

विज्ञापन
Dehradun Prayagraj Link Express Train will run from Wednesday 11th November
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद दून रेलवे स्टेशन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज समेत विभिन्न स्थानों को जाने के लिए यात्रियों ने मंगलवार को सीटों का आरक्षण कराया। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से आरक्षण केंद्र के सभी काउंटर खोले गए हैं।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे की ओर से लिंक एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दिए जाने के बाद उत्तर रेलवे और मुरादाबाद मंडल की ओर से भी ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से पत्र भी मिल गया है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से प्रयागराज से किया जाएगा। ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे देहरादून पहुंचेगी और यहां से ढाई बजे इसे प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि लिंक एक्सप्रेस का संचालन त्योहार स्पेशल के तौर पर किया जाएगा। देहरादून से प्रयागराज के बीच यह हफ्ते में तीन दिन यानी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। जबकि, प्रयागराज से देहरादून के लिए इसका संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

Trending Videos

ठहराव में भी बदलाव किया गया

लिंक एक्सप्रेस के ठहराव में भी बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन देहरादून से प्रयागराज के बीच 31 स्टेशनों पर रुकती थी, लेकिन अब 22 स्टेशनों पर इसके ठहराव को समाप्त कर दिया गया है।

इससे ट्रेन 19 घंटे 15 मिनट की जगह 17 घंटे 10 मिनट में सफर पूरा करेगी। सीताराम शंकर ने बताया कि अब ट्रेन देहरादून से रवाना होने के बाद हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, चंदौसी, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेगी।

वहीं, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस के यात्रियों को टिकट आरक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आरक्षण केंद्र के सभी काउंटरों को खोल दिया गया है। हालांकि, कोरोना के डर से ज्यादातर यात्री ऑनलाइन आरक्षण करा रहे हैं। बताया कि मंगलवार को आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की काफी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed