फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Postal Department send speed post and parcel by air service now

Postal Department: देहरादून में डाक विभाग की नई शुरुआत, हवाई सेवा से बढ़ी स्पीड पोस्ट और पार्सल की रफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 06:05 PM IST
अलका त्यागी करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

अब डाक विभाग एक हवाई कंपनी की फ्लाइट से स्पीड पोस्ट व पार्सल भेज रहा है।

विज्ञापन
Dehradun Postal Department send speed post and parcel by air service now
डाक विभाग - फोटो : pti

विस्तार

डाक विभाग अब स्पीड पोस्ट व पार्सल को हवाई सेवा के माध्यम से दिल्ली पहुंचा रहा है। अभी तक यह काम ट्रेन के जरिये किया जाता था। इसके लिए डाक विभाग ने एक हवाई कंपनी के साथ करार किया है। इससे पार्सल और स्पीड पोस्ट को गंतव्य तक पहुंचने में एक हफ्ते की बजाय कुछ ही दिन लग रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल डाक विभाग ने रेलवे के साथ मिलकर एक विशेष रेल मेल सर्विस (आरएमएस) शुरू की थी। इसके तहत देहरादून समेत पर्वतीय जिलों से दून स्थित मुख्य डाकघर में आने वाले स्पीड पोस्ट व पार्सल को दो ट्रेनों (मसूरी एक्सप्रेस/योगा एक्सप्रेस) के जरिए देहरादून से दिल्ली पहुंचाया जाता था। लेकिन, मसूरी एक्सप्रेस को दिल्ली पहुंचने में लंबा समय लगता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए आरएमएस से मसूरी एक्सप्रेस को हटा दिया गया है। इसके बदले अब डाक विभाग एक हवाई कंपनी की फ्लाइट से स्पीड पोस्ट व पार्सल भेज रहा है। हालांकि हरिद्वार से चलने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन से स्पीड पोस्ट व पार्सल भेजे जा रहे हैं, लेकिन विभाग इस ट्रेन के स्थान पर भी दूसरी हवाई कंपनी का विकल्प तलाश रहा है।

पहले महत्वपूर्ण पार्सल को मिल रही जगह
अभी फिलहाल उन पार्सल और डाक को हवाई सेवा के जरिए दिल्ली पहुंचाया जा रहा है जो महत्वपूर्ण है। जिसके चलते सप्ताह भर में पहुंचने वाली स्पीड पोस्ट व पार्सल कुछ ही दिन में लोगों तक पहुंच जा रही है। जबकि अन्य स्पीड पोस्ट व पार्सल को विभागीय वाहन से हरिद्वार पहुंचाने के बाद ट्रेन से अहमदाबाद पहुंचाया जा रहा है।

दिनभर में सौ से ज्यादा पार्सल होते हैं बुक
जीपीओ में दिनभर में सौ से ज्यादा पार्सल बुक किए जा रहे हैं। इनमें वह भी पार्सल शामिल हैं जो विदेश जाने वाले होते हैं। जबकि दून समेत पर्वतीय इलाकों के अन्य डाक घरों में देशभर के लिए बुक होने वाले पार्सल भी देर शाम को जीपीओ ही आते हैं।

रोड ट्रांसफर नेटवर्क के बाद डाक विभाग ने हवाई सेवा के जरिए स्पीड पोस्ट व पार्सल को दिल्ली पहुंचाने का काम शुरू किया है। इसमें कम समय लग रहा है। फिलहाल मसूरी एक्सप्रेस को हटाकर एक ही हवाई कंपनी से करार किया है। योगा एक्सप्रेस से पहले की तरह ही पार्सल और स्पीड पोस्ट भेजे जा रहे हैं।
- अनुसूया प्रसाद चमोला, निदेशक, डाक सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed