फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police will buy drone with money of challan for patrolling of traffic in city

Dehradun: चालान के पैसों से ड्रोन खरीदेगी पुलिस, आसमान से होगी शहर में यातायात की पेट्रोलिंग

Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

फिलहाल यातायात पुलिस एक अपना और एक प्राइवेट वेंडर का ड्रोन इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में भी और भी कई तरह की निगरानी ड्रोन से की जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun Police will buy drone with money of challan for patrolling of traffic in city
ड्रोन(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

देहरादून में यातायात प्रबंधन के साथ अब ड्रोन से पुलिस पेट्रोलिंग भी करेगी। इसके लिए नए ड्रोन खरीदने की तैयारी है। खास बात यह है कि पुलिस ड्रोन का भुगतान चालान से वसूले गए रुपये से करेगी। बीते महीने यातायात पुलिस ने देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रोन से कार्रवाई शुरू की है। ड्रोन कैमरे उल्लंघन पर फोटो खींचते हैं जिनके आधार पर यातायात पुलिस चालान करती है।

विज्ञापन


Uttarakhand: ड्रोन से होगी पहाड़ों में पर्यटकों के प्लास्टिक कचरा फेंकने की निगरानी, सीएस ने दिए निर्देश
विज्ञापन


फिलहाल यातायात पुलिस एक अपना और एक प्राइवेट वेंडर का ड्रोन इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में भी और भी कई तरह की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि यह प्रयोग सकारात्मक रहा है। अब पेट्रोलिंग में भी ड्रोन के इस्तेमाल की योजना है। इसके लिए नए ड्रोन खरीदे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजा जा रहा है प्रस्ताव  
ड्रोन खरीदने के लिए ज्यादा बजट की आवश्यकता होगी। लेकिन, विभिन्न उपकरणों की खरीद पहले से ही बजट के कारण लटकी हुई है। ऐसे में पुलिस ने बिना बजट के ही ड्रोन खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्थानीय कंपनियों के साथ करार किया जाएगा। ड्रोन सप्लाई करने वाली कंपनी को भुगतान के रूप में चालान की राशि का एक हिस्सा दिया जाएगा। अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। 

सभी जिलों में होगी ड्रोन की तैनाती  
देहरादून में ड्रोन से यातायात प्रबंधन के प्रयोग का परिणाम सकारात्मक रहा है। ऐसे में पुलिस सभी जिलों में ड्रोन से चालान काटने और यातायात प्रबंधन की योजना बना रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन की आवश्यकता होगी। एडीजी टेलीकॉम अमित सिन्हा ने बताया कि ड्रोन से कई काम आसान होंगे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसकी जानकारी हो, इस पर काम किया जा रहा है। हर जिले में ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed