फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Drones will monitor throwing of plastic waste by tourists in mountains

Uttarakhand: ड्रोन से होगी पहाड़ों में पर्यटकों के प्लास्टिक कचरा फेंकने की निगरानी, सीएस ने दिए निर्देश

Thu, 01 Dec 2022 11:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Dec 2022 11:22 PM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमावली- 2022 का अनुपालन जरूरी है। यह प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Drones will monitor throwing of plastic waste by tourists in mountains
ड्रोन - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में ड्रोन से पहाड़ों में पर्यटकों की ओर से प्लास्टिक कचरा फेंकने की निगरानी की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट बैठक में ये निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियमावली- 2022 का अनुपालन जरूरी है।

विज्ञापन


Doon Medical College: अव्यवस्थाओं पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, छात्र बोले- मेस में नहीं मिल रहा अच्छा खाना
विज्ञापन


यह प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। निर्देश दिए कि मैन्युफैक्चरर से एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी (ईपीआर) प्लान शीघ्र मांगा जाए। साथ ही इससे संबंधित नियमावली का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माउंटेनियरिंग और ट्रेकिंग रूट्स से भी प्लास्टिक कचरा निस्तारण की चेकिंग के लिए ड्रोन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन योजनाओं में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को भी शामिल करने पर जोर दिया। शहरी निकायों को नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed