फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police technically week

मौत बांटने वालों के आगे बेबस पुलिस

Fri, 29 Aug 2014 10:41 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Aug 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
dehradun police technically week

बेलगाम वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने के लिए आकस्मिक चेकिंग ही एकमात्र सहारा है। बैरियर लगाकर चेकिंग करना संभव नहीं हो पाता। ‘दुर्घटना से देर भली’ के स्लोगन पर चलकर वाहन चालकों को अपनी और दूसरे की जिंदगी की कीमत समझनी होगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय की यह बात साफ करती है कि सड़कों पर मौत बांटने वाले कार चालकों के आगे पुलिस किस कदर बेबस है।

आम आदमी की जान से खेल रहे रईसजादों पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम है। ऐसे में सड़क पर निकलने के दौरान अपनी हिफाजत का ख्याल खुद रखना ही दूनवासियों की नियति बन गया है।
विज्ञापन


स्पीड सेंसर नहीं, कैमरे भी पुराने
दून पुलिस के पास वाहनों की रफ्तार नापने के लिए स्पीड सेंसर मौजूद नहीं हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए दो इंटरसेप्टर खरीदे तो गए थे, लेकिन ये खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर 32 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे तो लगाए गए हैं, लेकिन इनमें रात की तस्वीरें साफ नहीं आ पाती।

एल्कोमीटर का नहीं इस्तेमाल
पुलिस के पास शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए 30 एल्कोमीटर तो हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल रस्मी तौर पर किया जाता है।

होली, दीवाली जैसे त्योहारों पर ही पुलिस अभियान चलाती है। इसके बाद इन्हें स्टोर में धूल फांकने छोड़ दिया जाता है। हालांकि, एसपी ट्रैफिक का कहना है कि एल्कोमीटर से चेकिंग की जाती है, लेकिन यह प्रचारित नहीं हो पाती।

रात को सीपीयू कहां?
कुछ समय पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू ने बतौर ड्रीम प्लान सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) का गठन किया था। लेकिन, सीपीयू टीमें दोपहर के वक्त ही सक्रिय नजर आती हैं।

इसकी कार्रवाई भी सिर्फ हाथों में कैमरे लिए वाहनों का चालान काटने तक ही सीमित रहती है। जबकि अधिकतर हादसे रात में हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सीपीयू को रात में तैनात करने का निर्देश आया था, लेकिन हादसे बताते हैं कि यह सक्रिय नहीं है।

रफ्तार बरसा रही मौत
- प्रेमनगर में बुधवार रात ही एक रईसजादे की बेलगाम कार ने एक छात्र की जान ले ली, हादसे में कई लोग कार से टकराकर घायल हुए।
- मोहकमपुर रेल फाटक के पास चंडीगढ़ के एक अधिकारी के बेटे की बेकाबू कार की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए थे। कार ने विधायक हरबंस कपूर की कार को भी टक्कर मार दी थी, कपूर बाल-बाल बचे थे।
- राजपुर के जाखन में एक छात्रा की बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठी महिला की जान ले ली।

दिल्ली से लेंगे सीख
- दिल्ली पुलिस सौ स्पेशल कैमरा का उपयोग बेलगाम रफ्तार से चलने वाले लोगों के खिलाफ कर रही है।
- ये कैमरे एक वक्त में तीन तस्वीरें खींचती हैं रेगुलर, अल्ट्रा वायलेट और क्लोज अप, इन तस्वीरों में कार की नंबर प्लेट और ड्राइवर का चेहरा भी साफ नजर आता है।

- नंबर प्लेट की तस्वीर सेंट्रल सर्वर को भेजी जाती है, कार मालिक का पूरा ब्योरा सामने आ जाता है।
- 48 घंटों के भीतर मालिक के पते पर फोटो के साथ चालान डाक या कोरियर के जरिये भेजा जाता है।
- दस आधुनिक इंटरसेप्टर प्रमुख राजमार्गों पर, सामने से गुजरने वाली हर कार की रफ्तार स्पीड सेंसर में दर्ज हो जाती है।
- दिल्ली में 700 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे अभी हैं, इन्हें बढ़ाकर 10 हजार किया जाने वाला है।

एमवी एक्ट में प्रावधान

धारा 112/183: तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले पर चार सौ रुपये का जुर्माना।
धारा 112/184: तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों की जान खतरे में डालने पर पहली बार में 900, दूसरी बार में 1800 रुपए जुर्माना, इसके अलावा कोर्ट के विवेकानुसार जेल की सजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed