{"_id":"62ce1a175161d3caf00f8465a5e170bb","slug":"dehradun-police-officer-want-to-stop-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों पर लगाम कसने को सड़कों पर उतरे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों पर लगाम कसने को सड़कों पर उतरे अफसर
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में चोरों की चाल समझने के लिए कप्तान ने बड़े अफसरों को दो दो थाने बांट दिए हैं। कप्तान सदानंद दाते ने खुद दो थानों कैंट और बसंत विहार थाना क्षेत्र की कमान ली है।
विज्ञापन
एक दिन में 6 चोरी की वारदातों के बाद शुक्रवार रात से पुलिस ने कई जगह दबिश दी। जो भी मिला उससे सवाल जवाब करने के साथ मोबाइल कैमरे में उसे कैद किया गया। एक दर्जन से करीब लोगों को थाने लाकर पूछताछ भी की। जिन मकानों पर ताला लगा मिला, वहां पड़ोसियों को सजग करने के साथ पुलिस को नजर रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
चोरों की बारात एक पखवाड़े से अपनी करतूत से धमाल मचाए है। शुक्रवार को चोरी की छह वारदातें उजागर हुई तो अधिकारियों की नींद भी हराम हो गई। रात में ही कार्ययोजना बनाकर पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर गए। शहर के बसंत विहार और कैंट कोतवाली की जिम्मेदारी लेकर कप्तान ने खुद पहल की।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह शहर कोतवाली और डालनवाला कोतवाली संभालेंगे। प्रशिक्षु आईपीएस पटेलनगर और क्लेमेंटाउन प्रभारी बनाए गए। सीओ सिटी मनोज कत्याल रायपुर और नेहरू कालोनी की जिम्मेदारी दी गई। सीओ डालनवाला को राजपुर थाना क्षेत्र सौंपा गया है। सुबह साढ़े चार बजे तक तमाम अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।
प्रत्येक थाने में गश्ती पुलिस टीम बढ़ाने के साथ सादी वर्दी में भी फौज उतारी गई है। जो बाहरी बस्तियों में भ्रमण कर रही है। जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्धों वाहनों की तलाशी के साथ उनका रेकार्ड भी खंगाला जाता रहा। रेलवे स्टेशन और संदिग्ध आराम घरों में पहुंचकर लोगों का सत्यापन किया गया है। पुलिस सक्रियता का असर भी नजर आया। रात से लेकर अब तक शहर क्षेत्र में चोरी की कोई खबर नहीं आई है।
जेवर चुराने वाली महिला साथी समेत गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र में सराफ की आंखों में धूल झोंककर सोने का हार और अंगूठी चुराने वाली मेरठ की महिला को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों अक्सर हरिद्वार होटल में ठहरकर बाइक से दून आकर सराफ को शिकार बनाते थे। पुलिस अन्य घटनाओं को लेकर भी उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के मुताबिक 25 फरवरी को गढ़ी कैंट क्षेत्र में सराफ संदीप कुमार के प्रतिष्ठान में जेवर खरीदने के बहाने आई महिला सोने का हार और अंगूठी चुराकर ले गई थी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर महिला का फोटोग्राफ जारी किया गया था। शनिवार को खबर मिली कि फुटेज में नजर आ रही महिला बाइक से मोहकमपुर फाटक की तरफ जा रही है।
कैंट इंस्पेक्टर राजेश शाह ने जोगीवाला पुलिस की मदद से महिला और उसके साथी को बाइक समेत रोक लिया। पूछताछ में दोनों ने सराफ के यहां जेवर चुराने की बात स्वीकार करते हुए दोनों जेवर बरामद करा दिए। पकड़ी गई महिला का नाम सविता पत्नी मनोज वर्मा निवासी रोहटा, मेरठ और साथी रविंद्र कुमार निवासी विश्वकर्मा बस्ती, मोदीनगर बताया गया है।
सविता का पति खुद मेरठ में सराफ का काम करता है। एसपी ने बताया कि यह दोनों अक्सर मेरठ से पहले हरिद्वार आते हैं। होटल में रहते हुए यह दोनों बाइक पर सवार होकर दून आते हैं। महिला जेवर आदि चुराती है, जबकि रविंद्र थोड़ी दूर बाइक लेकर खड़ा रहता है। घटना को अंजाम देने के बाद वो फिर हरिद्वार चले जाते थे।