फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Need of 17 outposts and four more police stations Increasing population pressure

Dehradun: राजधानी में 17 चौकी व चार थानों की और जरूरत, जनसंख्या दबाव बढ़ने से आईएसबीटी को थाना बनाने पर विचार

Wed, 18 Oct 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

थाना क्षेत्रों में नई चौकियों का भी सृजन हुआ है। वर्तमान में जिले की जनसंख्या बढ़ने से भी इन थाना-चौकियों पर बोझ अधिक हो गया है। नए आबादी क्षेत्र बन गए, जिससे लोगों की पहुंच से पुराने थाने-चौकियां दूर होने लगे हैं।

विज्ञापन
Dehradun Police Need of 17 outposts and four more police stations Increasing population pressure
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर देहरादून जिले में नए थाने और चौकियां खोलने की जरूरत महसूस होने लगी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 चौकियों और चार नए थानों का प्रस्ताव जिला पुलिस ने मुख्यालय को भेजा है। इसमें बालावाला थाने का पुराना प्रस्ताव भी शामिल है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी तो मिल गई थी। लेकिन अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

 

दरअसल, राजधानी बनने के बाद जिले में नेहरू कॉलोनी, वसंत विहार, प्रेमनगर, सेलाकुई और त्यूणी नए थाने खुले हैं। थाना क्षेत्रों में नई चौकियों का भी सृजन हुआ है। वर्तमान में जिले की जनसंख्या बढ़ने से भी इन थाना-चौकियों पर बोझ अधिक हो गया है। नए आबादी क्षेत्र बन गए, जिससे लोगों की पहुंच से पुराने थाने-चौकियां दूर होने लगे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कई बार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से नए थाने-चौकियों के सृजन की जरूरत महसूस होने लगी है। जिला पुलिस ने इसके लिए सर्वे कर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन थानों के खोलने पर विचार

आईएसबीटी-पटेलनगर क्षेत्र में जनसंख्या और नए आबादी क्षेत्र बढ़ने के कारण यह इस थाने का प्रस्ताव कई बार भेजा जा चुका है। अब फिर से प्रस्ताव भेजा गया है।

आईटी पार्क-फिलहाल आईटी पार्क राजपुर थाने की चौकी है। इसका प्रस्ताव भी पहले भेजा गया था। कारण-अत्यधिक जनसंख्या और बड़ा क्षेत्र है।

बालावाला-बालावाला चौकी रायपुर थाने की है। अंकित थपलियाल हत्याकांड के बाद 2014 में इसका सृजन हुआ है। इसके बाद यहां जनसंख्या अधिक हो गई। थाना डोईवाला और रायपुर थाना इस क्षेत्र से बेहद दूर है। लिहाजा, इसमें हर्रावाला चौकी, बालावाला चौकी और नेहरू कॉलोनी थाने का कुछ भाग शामिल किया जाना है।

थाना लाखामंडल-वर्तमान में यह चकराता थाने की चौकी लाखामंडल है। लेकिन, थाने से 65 किलोमीटर की दूरी होने के कारण इसे थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Trending Videos

शहर क्षेत्र में प्रस्तावित चौकियां

धौलास-थाना प्रेमनगर

चौकी महिंद्र चौक-थाना वसंत विहार

चौकी डोभाल चौक-थाना रायपुर

चौकी डीएसपी चौक-थाना पटेलनगर

चौकी बंजारावाला-थाना पटेलनगर

 

ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित चौकियां

चौकी कस्बा परशुराम चौक के पास-थाना ऋषिकेश

चौकी छिद्दरवाला-थाना रायवाला

चौकी थानो-थाना रानीपोखरी

चौकी भाऊवाला-थाना सेलाकुई

चौकी ढकरानी-थाना विकासनगर

चौकी होरोवाला-थाना सहसपुर

चौकी नागथात, चौकी लखवाड़ व चौकी कोटी-थाना कालसी

चौकी क्वासी-थाना चकराता

चौकी अटाल-थाना त्यूणी

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर माह मासिक परीक्षा के स्थान पर अब केवल चार बार होंगी परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

जनसंख्या बढ़ने और विभिन्न समस्याओं को देखते हुए नए थाने चौकियों के लिए सर्वे किया गया था। इसके बाद नए थाने और चौकियों के सृजन के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। ताकि, भविष्य में जिले की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके। - अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed