फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Found woman Dead Body in Barowala where Two Bodies recovrd Yesterday

Dehradun: जहां कल मिले थे दो शव उसी जगह आज फिर मिली एक महिला की लाश, पुलिस में हड़कंप

Wed, 26 Jun 2024 03:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

Dehradun News: दो दिन के अंदर शहर में तीन लाशें मिलने के बाद पुलिस में भी हड़कंप है। माना जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dehradun Police Found woman Dead Body in Barowala where Two Bodies recovrd Yesterday
पुलिस को छानबीन के दाैरान मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में बाड़ोवाला के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसी जगह मिला जिस जगह कल दो लाशें मिली थीं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की लाश मिली। माना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास के थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  नाले में पड़ा मिला छह माह की बच्ची और महिला का शव, हत्या की आशंका, इस वजह से उलझ रहा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

कल मिले थे छह महीने की बच्ची और महिला के शव

पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले थे। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है।  पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

मां-बेटी होने की आशंका पर उलझ रहा है मामला

पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले थे उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है, लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण खुलासे की राह में कई बाधाएं

जिस स्थान पर शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed