फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime 6-month-old girl and a woman dead Bodies found murder suspected Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: नाले में पड़ा मिला छह माह की बच्ची और महिला का शव, हत्या की आशंका, इस वजह से उलझ रहा मामला

Wed, 26 Jun 2024 12:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Jun 2024 12:36 PM IST
सार

बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक महिला और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है।

विज्ञापन
Dehradun Crime 6-month-old girl and a woman dead Bodies found murder suspected Uttarakhand News in hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात का वक्त होने के कारण पंचायतनामे भी शवों के नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने बताया कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक लड़की और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। उनसे दुर्गन्ध आ रही है। माना जा रहा है कि शव 2-3 दिवस पुराना हो सकता है। दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है। मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


शव का पंचायतनामा बुधवार को भरा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। मामला खुलेगा या नहीं इसका पता तो वक्त के साथ ही चल सकेगा, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चुनौती को किस स्तर पर लेती है। और बता दें कि इससे पहले भी कई बड़े हत्याकांड पुलिस सुलझा नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटी होने की आशंका पर उलझ रहा है मामला

पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले हैं उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है। लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। पहले तो शवों की पहचान करना ही चुनौती है। इसके बाद दोनों के बीच संबंध में खंगालने होंगे। मरने वाली दोनों मां-बेटी ही हुईं तो शक की सुई परिवार पर भी घूमेगी।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण खुलासे की राह में कई बाधाएं

जिस स्थान पर महिला और बच्ची के शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है। बाकी स्थलों में ज्यादा सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।

शिनाख्त के लिए पुलिस ने तेज की कोशिश

महिला और बच्ची के शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कोशिश तेज कर दी है। इस मामले के लिए टीम का गठन किया गया है। आस-पास के थाना क्षेत्रों के अलावा यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  जवाब सही या गलत... श्रीदेव सुमन विवि ने नंबर दिए खटाखट, राज्य सूचना आयुक्त ने कुलसचिव को किया तलब

रेलवे स्टेशन के पास मिले महिला के अधजले शव के मामले को दो साल में नहीं सुलझा पाई पुलिस

दो साल पहले रेलवे स्टेशन के पास जून 2022 में एक अधजला महिला का शव मिला था। आज तक इस शव की कहानी अनसुलझी है। उस वक्त बताया गया था कि किसी ने हत्या कर यहां शव जलाकर फेंक दिया। लेकिन पुलिस दो सालों के भीतर इस मामले को नहीं सुलझा पाई। इसी तरह कई लाशों और हत्याओं की कहानियों से पर्दा नहीं उठ पाया है। हालांकि ये मामला किस तरह पुलिस के लिए चुनौती बनेगा ये देखने वाली बात होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed